जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या:नवगछिया में छोटे भाई ने गला दबाकर शव पानी की टंकी में फेंका, आरोपी परिवार सहित फरार

जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या:नवगछिया में छोटे भाई ने गला दबाकर शव पानी की टंकी में फेंका, आरोपी परिवार सहित फरार

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पानी की टंकी में फेंक दिया। मृतक फुलेश्वर यादव स्व. गनौरी सिंह के पुत्र थे। यह घटना बुधवार रात को हुई और गुरुवार शाम को शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, फुलेश्वर यादव चंडीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करते थे और चार दिन पहले अपनी मां के घायल होने की सूचना पर घर लौटे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बड़े भाई की जमीन पर कब्जा कर उस पर लोन लेना चाहता था मृतक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन का बंटवारा हुआ था। छोटा भाई रुदल सिंह अपनी जमीन बेच चुका था और बड़े भाई की जमीन पर कब्जा कर उस पर लोन लेना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। छत पर सो रहे फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कौशल्या देवी के बयान के अनुसार, बुधवार रात रुदल सिंह ने अपनी पत्नी अंजू देवी और साले शत्रुघ्न सिंह के साथ मिलकर छत पर सो रहे फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए पानी की टंकी में डाल दिया गया। ग्रामीणों के शक के बाद पानी की टंकी की जांच की गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रुदल सिंह अपने परिवार सहित फरार हो गया। गुरुवार शाम को ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद पानी की टंकी की जांच की गई। जांच के दौरान फुलेश्वर यादव का शव टंकी से बरामद हुआ। मृतक फुलेश्वर यादव अपने पीछे पत्नी सपना देवी, तीन पुत्र—खुशहाल कुमार (20 वर्ष), क्षत्रिय कुमार (17 वर्ष), संजीव कुमार (14 वर्ष) और एक पुत्री सोनाक्षी (10 वर्ष) छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पानी की टंकी में फेंक दिया। मृतक फुलेश्वर यादव स्व. गनौरी सिंह के पुत्र थे। यह घटना बुधवार रात को हुई और गुरुवार शाम को शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, फुलेश्वर यादव चंडीगढ़ में राजमिस्त्री का काम करते थे और चार दिन पहले अपनी मां के घायल होने की सूचना पर घर लौटे थे। इसी दौरान जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बड़े भाई की जमीन पर कब्जा कर उस पर लोन लेना चाहता था मृतक की मां कौशल्या देवी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन का बंटवारा हुआ था। छोटा भाई रुदल सिंह अपनी जमीन बेच चुका था और बड़े भाई की जमीन पर कब्जा कर उस पर लोन लेना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। छत पर सो रहे फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कौशल्या देवी के बयान के अनुसार, बुधवार रात रुदल सिंह ने अपनी पत्नी अंजू देवी और साले शत्रुघ्न सिंह के साथ मिलकर छत पर सो रहे फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए पानी की टंकी में डाल दिया गया। ग्रामीणों के शक के बाद पानी की टंकी की जांच की गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रुदल सिंह अपने परिवार सहित फरार हो गया। गुरुवार शाम को ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद पानी की टंकी की जांच की गई। जांच के दौरान फुलेश्वर यादव का शव टंकी से बरामद हुआ। मृतक फुलेश्वर यादव अपने पीछे पत्नी सपना देवी, तीन पुत्र—खुशहाल कुमार (20 वर्ष), क्षत्रिय कुमार (17 वर्ष), संजीव कुमार (14 वर्ष) और एक पुत्री सोनाक्षी (10 वर्ष) छोड़ गए हैं। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *