साधु के वेश में मंदिर में रहता था चोर:पांच साल से चोरी के मामले में था फरार; इंदौर में पकड़ाया

साधु के वेश में मंदिर में रहता था चोर:पांच साल से चोरी के मामले में था फरार; इंदौर में पकड़ाया

रतलाम पुलिस ने पांच साल से फरार ट्रैक्टर चोर को पकड़ा है। चोर अपनी पहचान छिपाते हुए साधु के वेश में अलग-अलग मंदिरों पर रहता था। चोर ने ट्रैक्टर चोरी कर बेच दिया था। चोर को पुलिस टीम ने इंदौर से गिरफ्तार कर रतलाम लेकर आई। आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है। थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया आफताब अब्बासी पिता सलीम अब्बासी, निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम ने 9 अगस्त 22 को ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी कर ले गया था। केस दर्ज कर मामला जांच में लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने ट्रैक्टर बेच दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर खरीदने वाले को पकड़ा। इसके बाद चोरी का नाम सामने आया। ट्रैक्टर खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि चोरी करने वाला विक्रम उर्फ विष्णु महाराज (41) पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी आदर्श नगर गली थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) घटना दिनांक से फरार चल रहा था। 2 हजार का था इनाम चोर को पकड़ने के लिए एसपी अमित कुमार ने 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। चोर को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई।साइबर सेल की सहायता से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तलाश की। साधु के वेश में मिला जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी विक्रम उर्फ विष्णु महाराज साधु का वेश धारण कर मंदिरों में रहकर अपनी पहचान छिपा कर रहता है। लगातार स्थान भी बदलता रहता है। पुलिस ने चोर को इंदौर से तलाश गिरफ्तार कर रतलाम लाई है। ट्रैक्टर 2022 में ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। आरोपी मंदिर में साधु के वेश में मिला। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी, एसआई दिलीप खाती, हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई एवं साइबर सेल टीम का योगदान रहा। एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी पांच साल से फरार था। अलग-अलग मंदिरों पर अपनी पहचान छिपाकर साधू के वेश रह रहा था। इंदौर से इसे पकड़ा है। पूर्व में एक अपराध दर्ज है। पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *