किशनगंज में उत्पाद विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ठाकुरगंज प्रखंड के नवदुबा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद किया गया। नाकाबंदी कर बाइक को रोका उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से नशीली दवाओं की खेप ले जाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय, अभिमन्यु कुमार सिंह और एसएसबी की 19वीं बटालियन के जवानों ने नवदुबा के पास नाकाबंदी की। उन्होंने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर अधिकारियों ने 49 बोतल कोरेक्स बरामद किया। मौके से तस्करी में शामिल दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि जिले में शराब, सुखा नशा, तथा सभी प्रकार के नशीली पदार्थों के तस्करी को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। इसी का यह कारवाई नतीजा है। किशनगंज में उत्पाद विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ठाकुरगंज प्रखंड के नवदुबा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद किया गया। नाकाबंदी कर बाइक को रोका उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से नशीली दवाओं की खेप ले जाई जा रही है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय, अभिमन्यु कुमार सिंह और एसएसबी की 19वीं बटालियन के जवानों ने नवदुबा के पास नाकाबंदी की। उन्होंने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर अधिकारियों ने 49 बोतल कोरेक्स बरामद किया। मौके से तस्करी में शामिल दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि जिले में शराब, सुखा नशा, तथा सभी प्रकार के नशीली पदार्थों के तस्करी को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। इसी का यह कारवाई नतीजा है।


