मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में बुधवार रात एक हादसा हो गया। NH 227 सड़क पर बालू अनलोड करते समय एक 18 चक्की हाइवा ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबकर 55 वर्षीय राम मोहन झा उर्फ बौये झा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक राम मोहन झा ने अपने घर के निर्माण के लिए बालू खरीदा था। बालू लेकर आया ट्रक उनके घर के पास सड़क के नीचे बालू अनलोड कर रहा था। स्थानीय लोगों, जिनमें छोटे सिंह, रौशन साह और ओम प्रकाश झा शामिल हैं, ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया, जिससे बालू खरीददार खुद ही उसके नीचे दब गए। जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए हाइवा ट्रक को हटवाया घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए हाइवा ट्रक को हटवाया और उसके नीचे दबे राम मोहन झा उर्फ बौये झा को बाहर निकाला। बताया गया कि उनका सिर ट्रक की चपेट में आने से दब गया था, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार सुबह बताया कि पुलिस ने हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ट्रक चालक और खलासी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक राम मोहन झा के दो बेटे हैं जो दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वे भी घर के लिए रवाना हो गए हैं। मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में बुधवार रात एक हादसा हो गया। NH 227 सड़क पर बालू अनलोड करते समय एक 18 चक्की हाइवा ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक के नीचे दबकर 55 वर्षीय राम मोहन झा उर्फ बौये झा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक राम मोहन झा ने अपने घर के निर्माण के लिए बालू खरीदा था। बालू लेकर आया ट्रक उनके घर के पास सड़क के नीचे बालू अनलोड कर रहा था। स्थानीय लोगों, जिनमें छोटे सिंह, रौशन साह और ओम प्रकाश झा शामिल हैं, ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया, जिससे बालू खरीददार खुद ही उसके नीचे दब गए। जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए हाइवा ट्रक को हटवाया घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से पलटे हुए हाइवा ट्रक को हटवाया और उसके नीचे दबे राम मोहन झा उर्फ बौये झा को बाहर निकाला। बताया गया कि उनका सिर ट्रक की चपेट में आने से दब गया था, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गुरुवार सुबह बताया कि पुलिस ने हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ट्रक चालक और खलासी फरार बताए जा रहे हैं। मृतक राम मोहन झा के दो बेटे हैं जो दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वे भी घर के लिए रवाना हो गए हैं।


