4 साल की शादी तोड़ी,इंस्टाग्राम वाले प्यार पर फिदा पत्नी:वैशाली में पति ने खुद करवाई प्रेमी से शादी; बोला-साथ रखने से अच्छा है मर जाऊं

4 साल की शादी तोड़ी,इंस्टाग्राम वाले प्यार पर फिदा पत्नी:वैशाली में पति ने खुद करवाई प्रेमी से शादी; बोला-साथ रखने से अच्छा है मर जाऊं

मैंने अपनी जिंदगी के चार साल उसके साथ बिताए। हर सुख-दुख में साथ निभाया, लेकिन महज एक महीने के इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के लिए उसने मुझे ठुकरा दिया। अब अगर वह वापस भी आना चाहेगी तो मैं उसे अपने साथ नहीं रखूंगा। उसके साथ रहने से अच्छा है मैं फांसी लगाकर मर जाऊं। ये कहना है मुकेश का, जिसने अपनी शादी की चौथी सालगिरह से ठीक एक दिन पहले अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दरअसल, 21 अप्रैल को वैशाली के रहने वाले मुकेश ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी से बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर परिसर में करवा दी। इस दौरान महिला, प्रेमी और मुकेश खुद वहां मौजूद था। जन्दाहा प्रखंड स्थित खोपी पंचायत का है। महिला की पहचान संजू देवी(25), प्रेमी वरूण कुमार(27) और पूर्व पति मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश ने पत्नी संजू की शादी उसके प्रेमी वरुण से क्यों करवाई? संजू और वरुण की मुलाकात कैसे हुई थी? उनका प्रेम संबंध कब शुरू हुआ?मुकेश को पत्नी के अफेयर की जानकारी कैसे मिली? शादी के चार साल पूरे होने से पहले ऐसा क्या हुआ कि रिश्ता टूट गया? इन सवालों का जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 40 KM दूर मुकेश-वरुण दोनों के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने संजू, मुकेश, वरूण और उसके दादा से बातचीत की। पहले शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… स्मार्टफोन की वजह से टूटी शादी 22 अप्रैल 2022 में वैशाली के जन्दाहा के रहने वाले मुकेश कुमार मांझी की शादी संजू देवी से हुई थी। एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। लेकिन अचानक मोबाइल को लेकर शुरू हुई लड़ाई दूसरी शादी पर आकर खत्म हुई। मुकेश ने बताया, करीब तीन साल पहले संजू ने मुझसे स्मार्टफोन गिफ्ट में मांगा था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैंने उसे कीपैड फोन दिया और कहा था कि पैसे आने पर टच स्क्रीन मोबाइल दिला दूंगा। इस बात से नाराज होकर संजू मुझसे झगड़ा करने लगी। उसे ये बात अपने मायके वालों को बता दी। मैंने उसे इसको लेकर बहुत सुनाया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उसके बड़े जीजा ने उसे स्मार्टफोन गिफ्ट कर दिया। मैंने संजू को वह फोन लेने से मना भी किया, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। इसके बाद मैंने ही इस बात को जाने दिया। रील्स बनाने से मना किया तो एक महीने तक नहीं की बात मुकेश के आगे बताया, स्मार्टफोन मिलने के बाद संजू सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गई थी। अक्सर फोन पर रील्स बनाते रहती थी। शुरुआत में मैंने उसे कुछ नहीं कहा, लेकिन जब गांव के लोग उसका रील्स देखकर मुझे ताना मारने लगे तब मैंने उसे वीडियो बनाने से मना किया। लेकिन वो मानने वाली नहीं थी। उसे तो रील्स बनाकर फेमस होना था। मैंने कहा, मेरे साथ वाला फोटो-वीडियो तुम मत डालो। गांव के लोग तरह-तरह की बातें बनाते हैं। तुमको अपना भी वीडियो कम बनाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस और विवाद भी हुआ। इसके बाद उसने करीब एक महीने तक मुझसे बात नहीं की। इस दौरान हमारे बीच कई छोटी-छोटी बातों को लेकर भी अक्सर लड़ाई होती थी। मार्च में अफेयर के बारे में हुई जानकारी मुकेश के अनुसार, 2025 के दिसंबर में मैं महाराष्ट्र में रोड लाइन में मजदूरी का काम करने गया था। 3-4 महीने मैं वहीं पर रहा था। इस दौरान मैं जब भी संजू को फोन करता हमेशा कॉल वेटिंग आता था। घंटों बाद वो मुझे कॉल बैक करती थी। पूछने पर वह कहती थी कि दीदी-जीजा से बात कर रही है। बाद में दोस्तों से जानकारी मिली कि संजू किसी दूसरे युवक से बाजार में अक्सर मिला करती है। जांच करने पर पता चला कि वह युवक वरुण कुमार है, जिससे इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। मुकेश ने आगे बताया, जब मुझे पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो मैं चुपचाप घर लौट आया। घर आने पर जब संजू का फोन चेक किया तो पता चला कि वरूण से वो लव से जुड़ी बातें करती थी। इतना पढ़ते ही मैं हैरान रह गया। मैंने उससे पूछा ये सब क्या है? कब से चल रहा है? इसपर संजू ने कहा मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं वरूण से एक महीने से प्यार करती हूं। उसी से शादी करूंगी। इसके बाद मैंने अपने ससुराल वालों को इस बात की जानकारी दी। इस दौरान पत्नी के भाई ने उल्टा मुझे ही धमकी दे दी। उन्होंने संजू से कहा, तुम्हें जहां जाना है..जाओ। अगर तुम्हें कुछ हुआ तो जिम्मेदारी मुकेश पर डाल दी जाएगी। मैं डिप्रेशन में चला गया था मुकेश ने कहा कि इन सब घटनाओं से मैं डिप्रेशन में चला गया था। खाना-पीना छूट गया था। मैंने पहले भी संजू से लड़ाई कर फांसी लगाने की कोशिश की थी। लेकिन मेरे भाई ने मुझे बचा लिया था। करीब 2 सप्ताह तक डिप्रेशन में रहने के बाद एक बार फिर से मैंने संजू से बात की, लेकिन वो वरुण से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद मैंने परिवार और समाज के लोगों की मौजूदगी में खुद अपनी पत्नी की दूसरी शादी करवाई, क्योंकि वह जबरदस्ती उसे साथ नहीं रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, अब वह जहां खुश है, वहीं रहे। हम उसे अपने साथ नहीं रखेंगे। उन्होंने बताया कि जब संजू को लेकर वरुण के घर पहुंचे तो उसने वहीं शादी कराने की जिद की। वरुण भी शादी करने पर अड़ा रहा। बाद में समाज के लोगों की सहमति से जंदाहा स्थित बाबा बटेश्वर स्थान मंदिर में दोनों की शादी करवाई गई। शादी के बाद संजू वरुण के साथ चली गई। मेरा मर्डर भी कर सकती थी संजू मुकेश ने बताया कि अगर वह पत्नी संजू को जबरन अपने साथ रखते, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका थी। उनका कहना है कि पत्नी खुदकुशी कर सकती थी। वो मेरा मर्डर भी कर सकती थी या अपने प्रेमी से मेरी हत्या करवा देती। इन्हीं सब कारणों से मैंने उसे जाने दिया। मुकेश के अनुसार, आजकल ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां प्रेम संबंधों के कारण पति-पत्नी के बीच गंभीर घटनाएं हो जाती हैं। इसी डर से उन्होंने पत्नी को जबरदस्ती रोकने की बजाय उसकी इच्छा मानना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि पत्नी की खुशी और लगातार चल रहे विवाद से छुटकारा पाने के लिए समाज के लोगों ने सलाह दी कि जब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं, तो उनकी शादी करवा देनी चाहिए। उसके साथ वापस रहने से बेहतर है मर जाएंगे उन्होंने कहा, हम अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे। उसने चार साल हमारे साथ बिताए, लेकिन एक महीने के प्यार के लिए हमें छोड़ दिया। अब हम घुट-घुटकर जी रहे हैं, लेकिन उसे वापस नहीं रखेंगे। हम उसके साथ वापस से रहने से अच्छा है मरना पसंद करेंगे। मुकेश ने सोशल मीडिया को इस पूरे विवाद की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम वायरस की तरह है, जो अच्छे-खासे परिवार को बर्बाद कर देता है। मेरी पत्नी भी उसी का शिकार हुई है। अब मैं आगे अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहता हूं। परिवार और मां का ख्याल रखना चाहता हूं। साथ ही संकेत दिया कि भविष्य में दूसरी शादी भी कर सकते हैं। इस तरह से वरुण-संजू को एक दूसरे से हुआ प्यार प्रेमी वरुण कुमार ने बताया, करीब एक महीने पहले मैं संजू की रील्स ऐसे ही इंस्टाग्राम पर देखी थी। मैंने उस वीडियो को लाइक किया और उसे पर्सनल मैसेज भेजा। इसमें मैंने लिखा- तुम बहुत सुंदर हो। अच्छा वीडियो बनाती हो। इसके आधे घंटे बाद ही संजू का इसपर रिप्लाई आया थैंक्यू। इसके बाद शुरुआत में हम दोनों एक-दूसरे को रील्स भेजा करते थे। करीब एक सप्ताह बाद मैंने संजू को इंस्टाग्राम पर ही फोन किया। इस दौरान हमारी बातें शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। वरुण ने कहा कि देखते ही देखते हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब शादी होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति है और मैं संजू के साथ ही जीवन बिताना चाहता हूं। पति ने इंस्टा से डिलीट किए 300 वीडियो संजू कुमारी ने कहा, मैं वरुण के बिना नहीं रह सकती हूं। हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं, इसलिए हमनें साथ रहने का फैसला किया। संजू ने साफ कहा कि अब मैं अपने पहले पति के घर वापस नहीं जाएंगी। मर जाएंगे, लेकिन पहले पति के घर नहीं जाएंगे। संजू का आरोप है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 300 वीडियो थे, जिन्हें पहले पति ने डिलीट कर दिया था। इसी बात को लेकर वह उनके साथ रहना नहीं चाहती थीं। वहीं, वरुण के दादा ने बताया कि जब उनके पोते ने शादी कर ली है और बहू घर आ गई है, तो परिवार ने उसे स्वीकार लिया है। उन्होंने कहा कि अब संजू को परिवार की बहू मान लिया गया है। किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल उसके साथ बिताए। हर सुख-दुख में साथ निभाया, लेकिन महज एक महीने के इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के लिए उसने मुझे ठुकरा दिया। अब अगर वह वापस भी आना चाहेगी तो मैं उसे अपने साथ नहीं रखूंगा। उसके साथ रहने से अच्छा है मैं फांसी लगाकर मर जाऊं। ये कहना है मुकेश का, जिसने अपनी शादी की चौथी सालगिरह से ठीक एक दिन पहले अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दरअसल, 21 अप्रैल को वैशाली के रहने वाले मुकेश ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी से बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर परिसर में करवा दी। इस दौरान महिला, प्रेमी और मुकेश खुद वहां मौजूद था। जन्दाहा प्रखंड स्थित खोपी पंचायत का है। महिला की पहचान संजू देवी(25), प्रेमी वरूण कुमार(27) और पूर्व पति मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मुकेश ने पत्नी संजू की शादी उसके प्रेमी वरुण से क्यों करवाई? संजू और वरुण की मुलाकात कैसे हुई थी? उनका प्रेम संबंध कब शुरू हुआ?मुकेश को पत्नी के अफेयर की जानकारी कैसे मिली? शादी के चार साल पूरे होने से पहले ऐसा क्या हुआ कि रिश्ता टूट गया? इन सवालों का जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 40 KM दूर मुकेश-वरुण दोनों के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने संजू, मुकेश, वरूण और उसके दादा से बातचीत की। पहले शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी खबर… स्मार्टफोन की वजह से टूटी शादी 22 अप्रैल 2022 में वैशाली के जन्दाहा के रहने वाले मुकेश कुमार मांझी की शादी संजू देवी से हुई थी। एक साल तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। लेकिन अचानक मोबाइल को लेकर शुरू हुई लड़ाई दूसरी शादी पर आकर खत्म हुई। मुकेश ने बताया, करीब तीन साल पहले संजू ने मुझसे स्मार्टफोन गिफ्ट में मांगा था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैंने उसे कीपैड फोन दिया और कहा था कि पैसे आने पर टच स्क्रीन मोबाइल दिला दूंगा। इस बात से नाराज होकर संजू मुझसे झगड़ा करने लगी। उसे ये बात अपने मायके वालों को बता दी। मैंने उसे इसको लेकर बहुत सुनाया, लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उसके बड़े जीजा ने उसे स्मार्टफोन गिफ्ट कर दिया। मैंने संजू को वह फोन लेने से मना भी किया, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। इसके बाद मैंने ही इस बात को जाने दिया। रील्स बनाने से मना किया तो एक महीने तक नहीं की बात मुकेश के आगे बताया, स्मार्टफोन मिलने के बाद संजू सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गई थी। अक्सर फोन पर रील्स बनाते रहती थी। शुरुआत में मैंने उसे कुछ नहीं कहा, लेकिन जब गांव के लोग उसका रील्स देखकर मुझे ताना मारने लगे तब मैंने उसे वीडियो बनाने से मना किया। लेकिन वो मानने वाली नहीं थी। उसे तो रील्स बनाकर फेमस होना था। मैंने कहा, मेरे साथ वाला फोटो-वीडियो तुम मत डालो। गांव के लोग तरह-तरह की बातें बनाते हैं। तुमको अपना भी वीडियो कम बनाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस और विवाद भी हुआ। इसके बाद उसने करीब एक महीने तक मुझसे बात नहीं की। इस दौरान हमारे बीच कई छोटी-छोटी बातों को लेकर भी अक्सर लड़ाई होती थी। मार्च में अफेयर के बारे में हुई जानकारी मुकेश के अनुसार, 2025 के दिसंबर में मैं महाराष्ट्र में रोड लाइन में मजदूरी का काम करने गया था। 3-4 महीने मैं वहीं पर रहा था। इस दौरान मैं जब भी संजू को फोन करता हमेशा कॉल वेटिंग आता था। घंटों बाद वो मुझे कॉल बैक करती थी। पूछने पर वह कहती थी कि दीदी-जीजा से बात कर रही है। बाद में दोस्तों से जानकारी मिली कि संजू किसी दूसरे युवक से बाजार में अक्सर मिला करती है। जांच करने पर पता चला कि वह युवक वरुण कुमार है, जिससे इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। मुकेश ने आगे बताया, जब मुझे पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो मैं चुपचाप घर लौट आया। घर आने पर जब संजू का फोन चेक किया तो पता चला कि वरूण से वो लव से जुड़ी बातें करती थी। इतना पढ़ते ही मैं हैरान रह गया। मैंने उससे पूछा ये सब क्या है? कब से चल रहा है? इसपर संजू ने कहा मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं। मैं वरूण से एक महीने से प्यार करती हूं। उसी से शादी करूंगी। इसके बाद मैंने अपने ससुराल वालों को इस बात की जानकारी दी। इस दौरान पत्नी के भाई ने उल्टा मुझे ही धमकी दे दी। उन्होंने संजू से कहा, तुम्हें जहां जाना है..जाओ। अगर तुम्हें कुछ हुआ तो जिम्मेदारी मुकेश पर डाल दी जाएगी। मैं डिप्रेशन में चला गया था मुकेश ने कहा कि इन सब घटनाओं से मैं डिप्रेशन में चला गया था। खाना-पीना छूट गया था। मैंने पहले भी संजू से लड़ाई कर फांसी लगाने की कोशिश की थी। लेकिन मेरे भाई ने मुझे बचा लिया था। करीब 2 सप्ताह तक डिप्रेशन में रहने के बाद एक बार फिर से मैंने संजू से बात की, लेकिन वो वरुण से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद मैंने परिवार और समाज के लोगों की मौजूदगी में खुद अपनी पत्नी की दूसरी शादी करवाई, क्योंकि वह जबरदस्ती उसे साथ नहीं रखना चाहते थे। उन्होंने कहा, अब वह जहां खुश है, वहीं रहे। हम उसे अपने साथ नहीं रखेंगे। उन्होंने बताया कि जब संजू को लेकर वरुण के घर पहुंचे तो उसने वहीं शादी कराने की जिद की। वरुण भी शादी करने पर अड़ा रहा। बाद में समाज के लोगों की सहमति से जंदाहा स्थित बाबा बटेश्वर स्थान मंदिर में दोनों की शादी करवाई गई। शादी के बाद संजू वरुण के साथ चली गई। मेरा मर्डर भी कर सकती थी संजू मुकेश ने बताया कि अगर वह पत्नी संजू को जबरन अपने साथ रखते, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका थी। उनका कहना है कि पत्नी खुदकुशी कर सकती थी। वो मेरा मर्डर भी कर सकती थी या अपने प्रेमी से मेरी हत्या करवा देती। इन्हीं सब कारणों से मैंने उसे जाने दिया। मुकेश के अनुसार, आजकल ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां प्रेम संबंधों के कारण पति-पत्नी के बीच गंभीर घटनाएं हो जाती हैं। इसी डर से उन्होंने पत्नी को जबरदस्ती रोकने की बजाय उसकी इच्छा मानना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि पत्नी की खुशी और लगातार चल रहे विवाद से छुटकारा पाने के लिए समाज के लोगों ने सलाह दी कि जब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं, तो उनकी शादी करवा देनी चाहिए। उसके साथ वापस रहने से बेहतर है मर जाएंगे उन्होंने कहा, हम अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे। उसने चार साल हमारे साथ बिताए, लेकिन एक महीने के प्यार के लिए हमें छोड़ दिया। अब हम घुट-घुटकर जी रहे हैं, लेकिन उसे वापस नहीं रखेंगे। हम उसके साथ वापस से रहने से अच्छा है मरना पसंद करेंगे। मुकेश ने सोशल मीडिया को इस पूरे विवाद की बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम वायरस की तरह है, जो अच्छे-खासे परिवार को बर्बाद कर देता है। मेरी पत्नी भी उसी का शिकार हुई है। अब मैं आगे अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहता हूं। परिवार और मां का ख्याल रखना चाहता हूं। साथ ही संकेत दिया कि भविष्य में दूसरी शादी भी कर सकते हैं। इस तरह से वरुण-संजू को एक दूसरे से हुआ प्यार प्रेमी वरुण कुमार ने बताया, करीब एक महीने पहले मैं संजू की रील्स ऐसे ही इंस्टाग्राम पर देखी थी। मैंने उस वीडियो को लाइक किया और उसे पर्सनल मैसेज भेजा। इसमें मैंने लिखा- तुम बहुत सुंदर हो। अच्छा वीडियो बनाती हो। इसके आधे घंटे बाद ही संजू का इसपर रिप्लाई आया थैंक्यू। इसके बाद शुरुआत में हम दोनों एक-दूसरे को रील्स भेजा करते थे। करीब एक सप्ताह बाद मैंने संजू को इंस्टाग्राम पर ही फोन किया। इस दौरान हमारी बातें शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। वरुण ने कहा कि देखते ही देखते हम दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अब शादी होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति है और मैं संजू के साथ ही जीवन बिताना चाहता हूं। पति ने इंस्टा से डिलीट किए 300 वीडियो संजू कुमारी ने कहा, मैं वरुण के बिना नहीं रह सकती हूं। हम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं, इसलिए हमनें साथ रहने का फैसला किया। संजू ने साफ कहा कि अब मैं अपने पहले पति के घर वापस नहीं जाएंगी। मर जाएंगे, लेकिन पहले पति के घर नहीं जाएंगे। संजू का आरोप है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 300 वीडियो थे, जिन्हें पहले पति ने डिलीट कर दिया था। इसी बात को लेकर वह उनके साथ रहना नहीं चाहती थीं। वहीं, वरुण के दादा ने बताया कि जब उनके पोते ने शादी कर ली है और बहू घर आ गई है, तो परिवार ने उसे स्वीकार लिया है। उन्होंने कहा कि अब संजू को परिवार की बहू मान लिया गया है। किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *