जगदीशपुर में आज गूंजेगा वीरता का गौरव:बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की भव्य तैयारी; कल्पना पटवारी समेत कई कलाकार आएंगे

जगदीशपुर में आज गूंजेगा वीरता का गौरव:बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव की भव्य तैयारी; कल्पना पटवारी समेत कई कलाकार आएंगे

1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को लेकर गुरुवार को जगदीशपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन भोजपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया सुबह 8:30 बजे किले पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 8:55 बजे वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मंगल दीप प्रज्वलन किया जाएगा। स्कूली बच्चों के बीच निबंध लेखन, चित्रांकन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, आईसीडीएस और जीविका समूहों के माध्यम से रंगोली और विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो आयोजन को और आकर्षक बनाएगी। विजयोत्सव को लेकर ऐतिहासिक किले और उसके प्रांगण की व्यापक साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। किले परिसर में ब्लीचिंग और चूने का छिड़काव, फव्वारे की मरम्मत, मुख्य द्वारों की पेंटिंग और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है, जिससे पूरा परिसर आकर्षक रूप में नजर आ रहा है। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर पंचायत के कनीय अभियंता रौशन कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस विजयोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी, इशरत जहां, आर्यन बाबू और दीपक तिवारी सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल स्थापित किया गया है, जहां दर्शकों के बैठने, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि यह ऐतिहासिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो। 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को लेकर गुरुवार को जगदीशपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन भोजपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया सुबह 8:30 बजे किले पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 8:55 बजे वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मंगल दीप प्रज्वलन किया जाएगा। स्कूली बच्चों के बीच निबंध लेखन, चित्रांकन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, आईसीडीएस और जीविका समूहों के माध्यम से रंगोली और विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो आयोजन को और आकर्षक बनाएगी। विजयोत्सव को लेकर ऐतिहासिक किले और उसके प्रांगण की व्यापक साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। किले परिसर में ब्लीचिंग और चूने का छिड़काव, फव्वारे की मरम्मत, मुख्य द्वारों की पेंटिंग और रंग-बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है, जिससे पूरा परिसर आकर्षक रूप में नजर आ रहा है। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर पंचायत के कनीय अभियंता रौशन कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस विजयोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी, इशरत जहां, आर्यन बाबू और दीपक तिवारी सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल स्थापित किया गया है, जहां दर्शकों के बैठने, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि यह ऐतिहासिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *