जहानाबाद में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:मंगलवार से लापता था, ग्रामीणों ने नदी में शव देख पुलिस को सूचना दी

जहानाबाद में नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत:मंगलवार से लापता था, ग्रामीणों ने नदी में शव देख पुलिस को सूचना दी

जहानाबाद जिले में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिबू बिंद के रूप में हुई है, जो विशु विगहा गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, शिबू बिंद मंगलवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण जब नदी किनारे गए, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान शिबू बिंद के रूप में की। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना ओकरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जहानाबाद जिले में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिबू बिंद के रूप में हुई है, जो विशु विगहा गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, शिबू बिंद मंगलवार को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण जब नदी किनारे गए, तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान शिबू बिंद के रूप में की। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना ओकरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *