समस्तीपुर में ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन ऑफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महामंत्री सुबोध पोद्दार ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि रेलवे अधिकारी कर्मचारियों का शोषण बंद करें और पूरे भारत में पुरानी पेंशन नीति लागू करें। रेलवे कर्मियों को किसी भी कीमत पर नई पेंशन नीति नहीं चाहिए। महामंत्री बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे थे। महामंत्री के नेतृत्व में रेलवे कर्मियों की ओर से रेलवे कारखाना समेत विभिन्न कार्य स्थल पर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में कर्मचारियों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कारखाना में निजीकरण बंद करने प्रोडक्शन बढ़ाने मजदूरों को काम देने आदि के सवाल पर कारखाना गेट पर कर्मचारियों के साथ नारेबाजी की। इससे पहले समस्तीपुर स्टेशन पर महामंत्री के साथ ही सोनपुर रेलवे मंडल के मंडल मंत्री विमल कुमार का मंडल मंत्री महेश कुमार,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ,मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार आदि ने जोरदार स्वागत किया। ओबीसी संगठन के गतिविधि की महामंत्री ने समीक्षा की महामंत्री ने समस्तीपुर मंडल में ओबीसी एसोसियेशन की गतिविधियों की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल पदाधिकारी और शाखा के सचिवों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान ओबीसी एसोसियेशन को रेलवे बोर्ड की ओर से दी गई सुविधाओं और अधिकारों की क्रियान्वयन पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। ओबीसी एसोसियेशन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के खिलाफ किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की । एसोसियेशन का प्रशासन के साथ नियमित रूप से बैठक, रेल आवास आवंटन समिति ,कॉलोनी इंस्पेक्शन ग्रुप , हॉस्पिटल विजिटिंग कमिटी और अन्य कल्याणकारी समिति में संगठन की भागीदारी पर जोर दिया । समस्तीपुर मंडल में ओबीसी रेलवे कर्मचारियों के समस्याओं और कल्याणकारी नीतियों की भी समीक्षा की गई। शाखा सचिव की ओर से मंडल में रेल आवास आवंटन को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। समय पर पदोन्नति को लेकर भी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से चर्चा की गई। कई कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दा पर भी विचार विमर्श किया गया। समस्तीपुर में ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन ऑफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के महामंत्री सुबोध पोद्दार ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि रेलवे अधिकारी कर्मचारियों का शोषण बंद करें और पूरे भारत में पुरानी पेंशन नीति लागू करें। रेलवे कर्मियों को किसी भी कीमत पर नई पेंशन नीति नहीं चाहिए। महामंत्री बुधवार को समस्तीपुर पहुंचे थे। महामंत्री के नेतृत्व में रेलवे कर्मियों की ओर से रेलवे कारखाना समेत विभिन्न कार्य स्थल पर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाद में कर्मचारियों की अलग-अलग समस्याओं को लेकर उन्होंने रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कारखाना में निजीकरण बंद करने प्रोडक्शन बढ़ाने मजदूरों को काम देने आदि के सवाल पर कारखाना गेट पर कर्मचारियों के साथ नारेबाजी की। इससे पहले समस्तीपुर स्टेशन पर महामंत्री के साथ ही सोनपुर रेलवे मंडल के मंडल मंत्री विमल कुमार का मंडल मंत्री महेश कुमार,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ,मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार आदि ने जोरदार स्वागत किया। ओबीसी संगठन के गतिविधि की महामंत्री ने समीक्षा की महामंत्री ने समस्तीपुर मंडल में ओबीसी एसोसियेशन की गतिविधियों की समीक्षा की । समीक्षा के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल पदाधिकारी और शाखा के सचिवों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान ओबीसी एसोसियेशन को रेलवे बोर्ड की ओर से दी गई सुविधाओं और अधिकारों की क्रियान्वयन पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। ओबीसी एसोसियेशन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के खिलाफ किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की । एसोसियेशन का प्रशासन के साथ नियमित रूप से बैठक, रेल आवास आवंटन समिति ,कॉलोनी इंस्पेक्शन ग्रुप , हॉस्पिटल विजिटिंग कमिटी और अन्य कल्याणकारी समिति में संगठन की भागीदारी पर जोर दिया । समस्तीपुर मंडल में ओबीसी रेलवे कर्मचारियों के समस्याओं और कल्याणकारी नीतियों की भी समीक्षा की गई। शाखा सचिव की ओर से मंडल में रेल आवास आवंटन को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई। समय पर पदोन्नति को लेकर भी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी से चर्चा की गई। कई कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दा पर भी विचार विमर्श किया गया।


