शेखपुरा में 29 अप्रैल तक साइंस एग्जीबिशन टूर:हेल्थ और स्वच्छता थीम पर बेस्ड, गांव-गांव स्कूलों तक पहुंचेगा, साइंटिफिक सोच बढ़ाने की पहल

शेखपुरा में 29 अप्रैल तक साइंस एग्जीबिशन टूर:हेल्थ और स्वच्छता थीम पर बेस्ड, गांव-गांव स्कूलों तक पहुंचेगा, साइंटिफिक सोच बढ़ाने की पहल

शेखपुरा में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार, 22 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह प्रदर्शनी 29 अप्रैल तक चलेगी। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी को स्थानीय गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मुख्य विषय स्वास्थ्य विज्ञान और स्वच्छता है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे
प्रदर्शनी में आधुनिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रयोग और जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसका लक्ष्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। यह एक मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी है, जिसके तहत शेखपुरा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जाकर छात्रों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पहले दिन यह चलंत प्रदर्शनी बरबीघा प्रखंड के केवटी डीह स्थित मध्य विद्यालय पहुंची। यहां के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा
कॉलेज के प्रो. विनय कुमार ने बताया कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को भी विज्ञान के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। नोडल अधिकारी प्रो. बिनय कुमार भी इसके सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी में भाग लेकर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया है। शेखपुरा में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार, 22 अप्रैल से शुरू हो गया है। यह प्रदर्शनी 29 अप्रैल तक चलेगी। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी को स्थानीय गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मुख्य विषय स्वास्थ्य विज्ञान और स्वच्छता है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे
प्रदर्शनी में आधुनिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रयोग और जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसका लक्ष्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। यह एक मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी है, जिसके तहत शेखपुरा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में जाकर छात्रों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पहले दिन यह चलंत प्रदर्शनी बरबीघा प्रखंड के केवटी डीह स्थित मध्य विद्यालय पहुंची। यहां के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा
कॉलेज के प्रो. विनय कुमार ने बताया कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को भी विज्ञान के प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। नोडल अधिकारी प्रो. बिनय कुमार भी इसके सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी में भाग लेकर विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और ज्ञान अर्जित करने का आह्वान किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *