राजगढ़ में धरती बचाने डॉक्टर और स्टाफ ने ली शपथ:बोले-अब हर दिन पर्यावरण के नाम, पौधारोपण से सफाई तक निभाएंगे जिम्मेदारी

राजगढ़ में धरती बचाने डॉक्टर और स्टाफ ने ली शपथ:बोले-अब हर दिन पर्यावरण के नाम, पौधारोपण से सफाई तक निभाएंगे जिम्मेदारी

पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजगढ़ जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से की गई, जिसमें लगाए गए प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी भी तय की गई। स्टाफ ने शपथ ली कि वे पर्यावरण संरक्षण को सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। साथ ही परिसर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद अस्पताल परिसर, वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्वयं भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। पोस्टर, रंगोली और रैली से दिया संदेश
जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने की शुरुआत छोटे प्रयासों से होती है और इसे जीवन में उतारना ही इस पहल की सफलता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *