ब्यौहारी बस स्टैंड से स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

ब्यौहारी बस स्टैंड से स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में बेचने की फिराक में थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

शहडोल जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर से दो युवकों को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर दबिश पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के पास नशा बेचने की तैयारी में हैं। इसके बाद थाना प्रभारी जिया उल हक के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में स्मैक और नकदी बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार यादव (29) निवासी ग्राम नरवार, जिला उमरिया और पवन नामदेव (27) निवासी शहडोल के रूप में हुई है। उनके पास से 16.41 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही 1500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। हाल ही में जैतपुर क्षेत्र में गांजा तस्करी के दौरान तीन तस्करों की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में नशे के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। पहले भी सामने आ चुके हैं मामले इससे पहले जयसिंहनगर क्षेत्र में बस के जरिए हेरोइन तस्करी का मामला भी सामने आया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालिया घटनाओं के बाद पुलिस ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है, हालांकि पुलिस का दावा है कि अभियान लगातार जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *