पटना के जय प्रकाश नगर इलाके में मंगलवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। जय प्रकाश नगर स्थित आशीर्वाद भवन के पास अचानक सड़क धंसने से वहां काम कर रही जेसीबी (खुदाई मशीन) असंतुलित होकर नाले में पलट गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जेसीबी चला रहा ड्राइवर भी सुरक्षित है। निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क का एक हिस्सा अचानक कमजोर होकर बैठ गया, जिससे भारी मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। गुणवत्ता पर उठे सवाल स्थानीय निवासी विशाल सिंह ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पटना के जय प्रकाश नगर इलाके में मंगलवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। जय प्रकाश नगर स्थित आशीर्वाद भवन के पास अचानक सड़क धंसने से वहां काम कर रही जेसीबी (खुदाई मशीन) असंतुलित होकर नाले में पलट गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जेसीबी चला रहा ड्राइवर भी सुरक्षित है। निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क का एक हिस्सा अचानक कमजोर होकर बैठ गया, जिससे भारी मशीन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। गुणवत्ता पर उठे सवाल स्थानीय निवासी विशाल सिंह ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


