तेजप्रताप यादव-प्रशांत किशोर की मुलाकात:बिहार की राजनीति में मची हलचल, कई मुद्दों सहित भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

तेजप्रताप यादव-प्रशांत किशोर की मुलाकात:बिहार की राजनीति में मची हलचल, कई मुद्दों सहित भविष्य की रणनीति पर हुई चर्चा

JJD नेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव और जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुलाकात का वीडियो सामने आया। इस मुलाकात का वीडियो खुद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। तेजप्रताप यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा।’ उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर के साथ उनकी मुलाकात के दौरान जनहित, भविष्य की राजनीति, जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर गहन चर्चा हुई। कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ- तेज प्रताप तेजप्रताप ने इस मुलाकात को केवल औपचारिक बैठक नहीं बताया, बल्कि कहा कि इसमें ऐसे कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि, यह संवाद उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिसने जनसेवा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उनके संकल्प को और मजबूत किया है। बिहार की राजनीति में बदलते समीकरणों के संकेत इस मुलाकात को बिहार की बदलती राजनीति के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है। एक ओर तेजप्रताप यादव अपनी अलग राजनीतिक पहचान मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रशांत किशोर राज्य में वैकल्पिक राजनीति की जमीन तैयार कर रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की यह मुलाकात आने वाले समय में नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत के तौर पर देखी जा रही है। JJD नेता सह राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव और जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुलाकात का वीडियो सामने आया। इस मुलाकात का वीडियो खुद तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। तेजप्रताप यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा।’ उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर के साथ उनकी मुलाकात के दौरान जनहित, भविष्य की राजनीति, जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर गहन चर्चा हुई। कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ- तेज प्रताप तेजप्रताप ने इस मुलाकात को केवल औपचारिक बैठक नहीं बताया, बल्कि कहा कि इसमें ऐसे कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि, यह संवाद उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिसने जनसेवा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उनके संकल्प को और मजबूत किया है। बिहार की राजनीति में बदलते समीकरणों के संकेत इस मुलाकात को बिहार की बदलती राजनीति के संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है। एक ओर तेजप्रताप यादव अपनी अलग राजनीतिक पहचान मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रशांत किशोर राज्य में वैकल्पिक राजनीति की जमीन तैयार कर रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की यह मुलाकात आने वाले समय में नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *