देवरी खास-रहमतपुर की सड़क 8 साल से क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों ने आरसीसी पुल निर्माण की मांग, कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

देवरी खास-रहमतपुर की सड़क 8 साल से क्षतिग्रस्त:ग्रामीणों ने आरसीसी पुल निर्माण की मांग, कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के देवरी खास से रहमतपुर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क पिछले आठ वर्षों से बदहाल है। वर्ष 2017 की बाढ़ में सुहिया शिव मंदिर चौक के पास यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे लगभग 80 मीटर का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस महत्वपूर्ण मार्ग के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कुछ वर्ष पूर्व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे जिला पदाधिकारी ने भी इस स्थान का निरीक्षण किया था और संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क के ध्वस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। इसका सीधा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए लंबा व कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। स्थानीय निवासी दिनेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन सिंह, भोला साह, शिवानंद मंडल, नंदकुमार, रामनाथ सिंह, राहुल कुमार सिंह और पूर्व सरपंच दीपलाल मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जिला पदाधिकारी और संबंधित विभाग से ध्वस्त स्थल पर शीघ्र आरसीसी पुल के निर्माण की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के देवरी खास से रहमतपुर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क पिछले आठ वर्षों से बदहाल है। वर्ष 2017 की बाढ़ में सुहिया शिव मंदिर चौक के पास यह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे लगभग 80 मीटर का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस महत्वपूर्ण मार्ग के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कुछ वर्ष पूर्व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे जिला पदाधिकारी ने भी इस स्थान का निरीक्षण किया था और संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क के ध्वस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो जाता है। इसका सीधा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए लंबा व कठिन रास्ता तय करना पड़ता है। स्थानीय निवासी दिनेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन सिंह, भोला साह, शिवानंद मंडल, नंदकुमार, रामनाथ सिंह, राहुल कुमार सिंह और पूर्व सरपंच दीपलाल मांझी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जिला पदाधिकारी और संबंधित विभाग से ध्वस्त स्थल पर शीघ्र आरसीसी पुल के निर्माण की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *