बैरगनिया व परिहार में प्रदर्शन पर किया तलब

बैरगनिया व परिहार में प्रदर्शन पर किया तलब

भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी अभियानों की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, डीपीआरओ कमल सिंह, विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम एवं सहयोगी संस्थाओं पीरामल फाउंडेशन, प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एनीमिया मुक्त अभियान, टीकाकरण तथा चमकी बुखार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने मार्च माह में जिले का लिंगानुपात 927 रहने तथा वर्ष 2025-26 में संस्थागत प्रसव दर 57 प्रतिशत तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया और इसे आगे और बेहतर करने पर जोर दिया। डीएम ने परिहार, बोखड़ा और बैरगनिया प्रखंडों में स्वास्थ्य सूचकों के निराशाजनक प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। विशेषकर बैरगनिया एवं परिहार के लचर प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिलास्तरीय टीम के द्वारा उनके कार्यों की जांच कराई जाय। स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों प्रखंडों में स्वास्थ्य के सभी सूचकांकों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य संस्कृति में सुधार लाएं। यदि प्रदर्शन में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एम्बुलेंस सेवा की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया। भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी अभियानों की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, डीपीआरओ कमल सिंह, विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम एवं सहयोगी संस्थाओं पीरामल फाउंडेशन, प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, एनीमिया मुक्त अभियान, टीकाकरण तथा चमकी बुखार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने मार्च माह में जिले का लिंगानुपात 927 रहने तथा वर्ष 2025-26 में संस्थागत प्रसव दर 57 प्रतिशत तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया और इसे आगे और बेहतर करने पर जोर दिया। डीएम ने परिहार, बोखड़ा और बैरगनिया प्रखंडों में स्वास्थ्य सूचकों के निराशाजनक प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। विशेषकर बैरगनिया एवं परिहार के लचर प्रदर्शन पर उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिलास्तरीय टीम के द्वारा उनके कार्यों की जांच कराई जाय। स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों प्रखंडों में स्वास्थ्य के सभी सूचकांकों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य संस्कृति में सुधार लाएं। यदि प्रदर्शन में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एम्बुलेंस सेवा की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *