67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 5270 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 495 लोगों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई थी। उक्त बातें जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस बीच, पेट्रोलियम कंपनियों से जिले को 3229 नए गैस सिलेंडर प्राप्त हए हैं। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है। शादी-विवाह के आयोजनों के लिए भी आकलन के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। शादी के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु लोगों को अपने शादी कार्ड के साथ अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देना होता है। जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों और जीविका की रसोई में भी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। गैस एजेंसियां होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति कर रही हैं। डीएसओ ने लोगों से गैस सिलेंडर के बजाय पाइप गैस कनेक्शन लेने की भी अपील की, जो नगर क्षेत्र में उपलब्ध है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 5270 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते दिन 495 लोगों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई थी। उक्त बातें जिला आपूर्ति पदाधिकारी समरेंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इस बीच, पेट्रोलियम कंपनियों से जिले को 3229 नए गैस सिलेंडर प्राप्त हए हैं। आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है। शादी-विवाह के आयोजनों के लिए भी आकलन के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 67 वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए 170 एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। शादी के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु लोगों को अपने शादी कार्ड के साथ अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देना होता है। जिले के सभी सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों और जीविका की रसोई में भी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। गैस एजेंसियां होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति कर रही हैं। डीएसओ ने लोगों से गैस सिलेंडर के बजाय पाइप गैस कनेक्शन लेने की भी अपील की, जो नगर क्षेत्र में उपलब्ध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *