मेरठ में पत्नी को दिया तीन तलाक:तीन दिन बंधक बनाकर यातनाएं देने वाला पति गिरफ्तार

मेरठ में पत्नी को दिया तीन तलाक:तीन दिन बंधक बनाकर यातनाएं देने वाला पति गिरफ्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पत्नी को तीन तलाक देने और तीन दिन तक बंधक बनाकर यातनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में शाहजहां कॉलोनी, गली नंबर-8 निवासी नाजिश पुत्री अनवर ने आरोप लगाया है कि उसके पति जुबैर पुत्र खलील ने उसे तीन तलाक दिया। नाजिश के अनुसार, जुबैर ने उसे घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को इस मामले में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी जुबैर को 60 फुटा रोड स्थित पाकीजा होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता को हरसंभव न्याय दिलाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *