धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र की राजबाड़ी ग्वाला पार्टी में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने एक घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, संकरी और अतिक्रमित सड़कों के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। घर में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पीड़ित परिवार के घर का फर्नीचर, कपड़े और दस्तावेज सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने बाघमारा अंचल अधिकारी से फोन पर बात कर आपदा प्रबंधन विभाग के तहत उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इसी वजह से दमकल की गाड़ियों को समय पर पहुंचने में बाधा हुई और आग ने विकराल रूप ले लिया।फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र की राजबाड़ी ग्वाला पार्टी में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने एक घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, संकरी और अतिक्रमित सड़कों के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। घर में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पीड़ित परिवार के घर का फर्नीचर, कपड़े और दस्तावेज सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने बाघमारा अंचल अधिकारी से फोन पर बात कर आपदा प्रबंधन विभाग के तहत उचित मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। इसी वजह से दमकल की गाड़ियों को समय पर पहुंचने में बाधा हुई और आग ने विकराल रूप ले लिया।फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।


