औरंगाबाद में मंगलवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के सढईल और रानी कुआं गांव के बीच एनएच-19 की है। मृतकों की पहचान सधैल गांव के रहने वाले अक्षय सिंह के बेटे 22 साल के आतिश उर्फ युवराज सिंह और प्रिंस कुमार सिंह के बेटे हर्षित कुमार उर्फ अर्श के रुप में की गई। वहीं, घायलों में गोह थाना क्षेत्र के झरी गांव के रहने वाले दिलीप सिंह का बेटा उत्कर्ष कुमार, उमंग कुमार और सढईल गांव के रहने वालले पवन सिंह का बेटा पियूष शामिल है। उत्कर्ष और उमंग मृतक हर्षित के फूफेरे भाई हैं। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शादी वाले घर में सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे जानकारी के अनुसार, मृतक हर्षित कुमार उर्फ अर्श की बुआ की शादी होनी है। सोमवार की रात प्रिंस और उसके परिवार के सभी लोग गयाजी जिले के बेलवा गांव तिलक चढ़ाने गए थे। देर रात तिलक चढ़ा कर सभी लोग घर लौटे थे। मंगलवार की दोपहर आतिश उर्फ युवराज, हर्षित कुमार उर्फ अर्श, उत्कर्ष कुमार, उमंग कुमार, पियूष कार से सब्जी खरीदने के लिए शिवगंज बाजार के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक, कार सवार जैसे ही गांव से 1 किलोमीटर आगे बढ़े, उनकी कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 19 पर आगे चल रही एक ट्रक में पीछे से घुस गई। तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी कार सवार लड़कों के परिजन को दी। हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवराज और हर्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त टाटा पंच कार युवराज के दोस्त पृथ्वी की थी। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर सदर अस्पताल में दो लोगों की मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की पड़ताल में जुट गई। औरंगाबाद में मंगलवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के सढईल और रानी कुआं गांव के बीच एनएच-19 की है। मृतकों की पहचान सधैल गांव के रहने वाले अक्षय सिंह के बेटे 22 साल के आतिश उर्फ युवराज सिंह और प्रिंस कुमार सिंह के बेटे हर्षित कुमार उर्फ अर्श के रुप में की गई। वहीं, घायलों में गोह थाना क्षेत्र के झरी गांव के रहने वाले दिलीप सिंह का बेटा उत्कर्ष कुमार, उमंग कुमार और सढईल गांव के रहने वालले पवन सिंह का बेटा पियूष शामिल है। उत्कर्ष और उमंग मृतक हर्षित के फूफेरे भाई हैं। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। शादी वाले घर में सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे जानकारी के अनुसार, मृतक हर्षित कुमार उर्फ अर्श की बुआ की शादी होनी है। सोमवार की रात प्रिंस और उसके परिवार के सभी लोग गयाजी जिले के बेलवा गांव तिलक चढ़ाने गए थे। देर रात तिलक चढ़ा कर सभी लोग घर लौटे थे। मंगलवार की दोपहर आतिश उर्फ युवराज, हर्षित कुमार उर्फ अर्श, उत्कर्ष कुमार, उमंग कुमार, पियूष कार से सब्जी खरीदने के लिए शिवगंज बाजार के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक, कार सवार जैसे ही गांव से 1 किलोमीटर आगे बढ़े, उनकी कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 19 पर आगे चल रही एक ट्रक में पीछे से घुस गई। तीन गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी कार सवार लड़कों के परिजन को दी। हादसे की सूचना के बाद काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवराज और हर्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त टाटा पंच कार युवराज के दोस्त पृथ्वी की थी। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर सदर अस्पताल में दो लोगों की मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की पड़ताल में जुट गई।


