मधुबनी बॉर्डर पर 397 किलो गांजा बरामद:2 तस्कर पकड़े गए, नेपाल से खेप दरभंगा पहुंचाने की तैयारी थी

मधुबनी बॉर्डर पर 397 किलो गांजा बरामद:2 तस्कर पकड़े गए, नेपाल से खेप दरभंगा पहुंचाने की तैयारी थी

मधुबनी जिले में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लौकही थाना क्षेत्र में नारी एसएसबी और लौकही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 397 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 18वीं बटालियन एसएसबी मुख्यालय राजनगर के कमांडेंट खोजा राम लोमरो के निर्देश पर की गई। नारी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और लौकही थाना ने भारत-नेपाल सीमा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने दो व्यक्तियों को पकड़ा। चोरी-छिपे गांजा लाने की कोशिश कर रहे थे
गिरफ्तार तस्करों की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के कुरीबोन गांव निवासी बिल्टू सदाय (पंचू सदाय का पुत्र) और तुलसीयाही गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (रामचंद्र यादव का पुत्र) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी भारतीय सीमा स्तंभ संख्या 238/01 के रास्ते नेपाल से भारत में चोरी-छिपे गांजा लाने की कोशिश कर रहे थे। तस्कर चेकिंग से बचने के लिए मुख्य हाइवे मार्ग को छोड़कर गांव के अंदरूनी रास्तों से बहेड़ी की ओर निकलने की फिराक में थे। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने नारी बॉर्डर के समीप घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक के 15 बोरों में पैक गांजे के पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 397 किलोग्राम है। उपस्थिति में जब्त कर मालखाना में जमा कराया गया
बरामद गांजे को अंचलाधिकारी अमर कुमार चौधरी की उपस्थिति में जब्त कर मालखाना में जमा कराया गया। इसके बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों और जब्त मादक पदार्थ को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए लौकही थाना को सौंप दिया गया है। लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि इस तरह के कारोबारियों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी। मधुबनी जिले में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लौकही थाना क्षेत्र में नारी एसएसबी और लौकही पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 397 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 18वीं बटालियन एसएसबी मुख्यालय राजनगर के कमांडेंट खोजा राम लोमरो के निर्देश पर की गई। नारी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और लौकही थाना ने भारत-नेपाल सीमा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने दो व्यक्तियों को पकड़ा। चोरी-छिपे गांजा लाने की कोशिश कर रहे थे
गिरफ्तार तस्करों की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के कुरीबोन गांव निवासी बिल्टू सदाय (पंचू सदाय का पुत्र) और तुलसीयाही गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (रामचंद्र यादव का पुत्र) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी भारतीय सीमा स्तंभ संख्या 238/01 के रास्ते नेपाल से भारत में चोरी-छिपे गांजा लाने की कोशिश कर रहे थे। तस्कर चेकिंग से बचने के लिए मुख्य हाइवे मार्ग को छोड़कर गांव के अंदरूनी रास्तों से बहेड़ी की ओर निकलने की फिराक में थे। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने नारी बॉर्डर के समीप घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक के 15 बोरों में पैक गांजे के पैकेट बरामद हुए, जिनका कुल वजन 397 किलोग्राम है। उपस्थिति में जब्त कर मालखाना में जमा कराया गया
बरामद गांजे को अंचलाधिकारी अमर कुमार चौधरी की उपस्थिति में जब्त कर मालखाना में जमा कराया गया। इसके बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों और जब्त मादक पदार्थ को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए लौकही थाना को सौंप दिया गया है। लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि इस तरह के कारोबारियों के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *