सांसद अरुण कुमार भारती ने की बिजली सप्लाई की रिव्यु:शेखपुरा में 24 घंटे निर्बाध इलेक्ट्रिसिटी, खराब ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश

सांसद अरुण कुमार भारती ने की बिजली सप्लाई की रिव्यु:शेखपुरा में 24 घंटे निर्बाध इलेक्ट्रिसिटी, खराब ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश

शेखपुरा में सांसद अरुण कुमार भारती की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने के आदेश भी दिए गए। समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित इस बैठक में सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिले, उसे यथाशीघ्र बदला जाए ताकि ग्रामीणों को अंधेरे में न रहना पड़े। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भी आदेश दिया गया। विशेष कैंप लगाने और घर-घर अभियान चलाने का निर्देश दिया अरियरी प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से ‘मनमाने बिल’ की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने सुधार के लिए विशेष कैंप लगाने और घर-घर अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में नए पावर सब-स्टेशन के निर्माण, तारों को बदलने और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग फीडर तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह ने निमि गांव में विद्युत सब-स्टेशन बनाने का अनुरोध किया। विधायक रणधीर कुमार सोनी ने भी विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि गर्मी के दिनों में विद्युत व्यवस्था के समाधान के लिए हर संभव कार्रवाई की जाए ताकि आमजनों को असुविधा न हो। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता सांसद अरुण कुमार भारती ने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और आम जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। जिनमे ​विधायक रणधीर कुमार सोनी, ​जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान एवं उप विकास आयुक्त संजय कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता (जमुई), कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार एवं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे। शेखपुरा में सांसद अरुण कुमार भारती की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलने के आदेश भी दिए गए। समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित इस बैठक में सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिले, उसे यथाशीघ्र बदला जाए ताकि ग्रामीणों को अंधेरे में न रहना पड़े। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भी आदेश दिया गया। विशेष कैंप लगाने और घर-घर अभियान चलाने का निर्देश दिया अरियरी प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से ‘मनमाने बिल’ की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने सुधार के लिए विशेष कैंप लगाने और घर-घर अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में नए पावर सब-स्टेशन के निर्माण, तारों को बदलने और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग फीडर तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह ने निमि गांव में विद्युत सब-स्टेशन बनाने का अनुरोध किया। विधायक रणधीर कुमार सोनी ने भी विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि गर्मी के दिनों में विद्युत व्यवस्था के समाधान के लिए हर संभव कार्रवाई की जाए ताकि आमजनों को असुविधा न हो। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता सांसद अरुण कुमार भारती ने जोर देकर कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और आम जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा बिजली विभाग की जिम्मेदारी है। बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। जिनमे ​विधायक रणधीर कुमार सोनी, ​जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान एवं उप विकास आयुक्त संजय कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता (जमुई), कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार एवं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *