Success Story: 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी, 24 साल के फाउंडर की स्टार्टअप स्टोरी वायरल

Success Story: 4 महीने में खड़ी की 1 करोड़ की कंपनी, 24 साल के फाउंडर की स्टार्टअप स्टोरी वायरल

Success Story From Instagram: इंटरनेट पर कई सफलता की कहानियां तैरती हुई दिखाई देती हैं। लेकिन 24 साल के एक नए एंटरप्रेन्योर की यह कहानी सबसे अलग है। मार्केट के एक छोटे से गैप को पहचान करके इस युवा ने मात्र 4 महीने में ही 1 करोड़ रुपये का स्टार्टअप खड़ा कर दिया। इंटरनेट पर कंटेट क्रिएटर्स को होने वाली DM समस्या को सॉल्व करने के लिए बनाया गया। इनका स्टार्टअप लिंकप्लीज (LinkPlease) अब एक जाना पहचाना ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म है।

कौन है 24 साल का यह युवा?

नौकरी छोड़ने के 4 महीने में बाद ही 1 करोड़ रुपये का स्टार्टअप बनाने वाले युवा का नाम उज्ज्वल है। अपनी स्टोरी के बारे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उज्ज्वल बताते है कि लिंकप्लीज (LinkPlease) ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म बनाने का आईडिया उन्हें तब आया जब उन्होंने मार्केट में एक गैप देखा। उन्होंने पाया की कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मार्केटिंग कंपनियों को अपने अकाउंट पर आने वाले मैसेज का समय पर रिप्लाई करने का टाइम नहीं होता। इस मार्केट गैप को पहचान कर उज्ज्वल ने एक ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म बनाया।

क्या है इस प्लेटफॉर्म का काम?

ऑटोमेशन प्लेटफॉर्म ऐसे सॉफ्टवेयर टूल होते हैं जो आपके कामों को अपने-आप (automatic) करने में मदद करते हैं, ताकि बार-बार वही काम मैन्युअली न करना पड़े। ऑटोमेशन टूल सोशल मीडिया, मार्केटिंग कंपनी, बिजनेस और ई-कॉमर्स में काम आते हैं।

इसकी सबसे ज्यादा जरूरत इंटरनेट पर कंटेंट क्रिएटर को होती है। एक कंटेंट क्रिएटर को दिन भर में सैंकड़ों मैसेज आते है जिनका वह समय से रिप्लाई नहीं कर पाता। ऐसे में इंटरनेट पर यह सेवा उपलब्ध होती है, जिसमें की यह टूल खुद ही मैसेज का रिप्लाई कर देता है।

कैसे दिलाई प्रॉडक्ट को ग्रोथ

उज्ज्वल बताते है कि सबसे पहले उन्होंने इसे मुफ्त में लॉन्च किया। इसके बाद यूजर से फीडबैक लेकर इसमें सुधार करते रहे। धीर-धीरे यह 10,000 से ज्यादा क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म का यूज करने लगे। अब उनका लक्ष्य आने वाले समय में इस स्टार्टअप को 1 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक करने का है। उज्ज्वल बताते हैं कि बिना फंडिंग और टीम के भी ग्रोथ संभव है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि प्रॉब्लम को सही से पहचान करके उसका समाधान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *