भास्कर न्यूज| अररिया फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे फारबिसगंज के रहनेवाले युवा कलाकार गौतम केशरी इन दिनों अपनी आगामी फीचर फिल्म इल्जाम को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कहानी आंशिक रूप से सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसे स्वयं गौतम केशरी ने लिखा है और वे इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पीयूष गुप्ता, विजय आनंद राणा, निधि सिंह, बरनाली मजूमदार और मीरा अजगांवकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब और पीजीभी मोशन पिक्चर्स चैनल के जरिए रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मूल रूप से फारबिसगंज, अररिया के रहने वाले गौतम केशरी एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता शंभू केशरी और माता नूतन देवी हैं। उनका फिल्मी सफर काफी अलग रहा है। उन्होंने एक तरफा इश्क, सत्यमेव जयते, जिया जले, पति परमेश्वर, रील का रंग, विश्वास और अनलकी कॉइन जैसी शॉर्ट फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं फीचर फिल्मों में वे अधिकार और इल्जाम का हिस्सा हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ को फारबिसगंज के प्रेम सिनेमा में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे दर्शकों से सराहना मिली। फिल्मों के अलावा गौतम ने म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया है, जिनमें ‘बारिश बन जाना’ और ‘शहमी सी’ जैसे गाने शामिल हैं। वे कई अन्य एल्बम वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। गौतम केशरी अपने करीबी मित्र राजीव रंजन विश्वास को अपना मार्गदर्शक मानते हैं, जबकि साहित्यिक क्षेत्र में इन्द्रधनुष साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद तिवारी को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में भी अपनी पहचान बनाई। भास्कर न्यूज| अररिया फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे फारबिसगंज के रहनेवाले युवा कलाकार गौतम केशरी इन दिनों अपनी आगामी फीचर फिल्म इल्जाम को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कहानी आंशिक रूप से सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसे स्वयं गौतम केशरी ने लिखा है और वे इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पीयूष गुप्ता, विजय आनंद राणा, निधि सिंह, बरनाली मजूमदार और मीरा अजगांवकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब और पीजीभी मोशन पिक्चर्स चैनल के जरिए रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मूल रूप से फारबिसगंज, अररिया के रहने वाले गौतम केशरी एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता शंभू केशरी और माता नूतन देवी हैं। उनका फिल्मी सफर काफी अलग रहा है। उन्होंने एक तरफा इश्क, सत्यमेव जयते, जिया जले, पति परमेश्वर, रील का रंग, विश्वास और अनलकी कॉइन जैसी शॉर्ट फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं फीचर फिल्मों में वे अधिकार और इल्जाम का हिस्सा हैं। उनकी शॉर्ट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ को फारबिसगंज के प्रेम सिनेमा में प्रदर्शित किया गया था, जहां इसे दर्शकों से सराहना मिली। फिल्मों के अलावा गौतम ने म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया है, जिनमें ‘बारिश बन जाना’ और ‘शहमी सी’ जैसे गाने शामिल हैं। वे कई अन्य एल्बम वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। गौतम केशरी अपने करीबी मित्र राजीव रंजन विश्वास को अपना मार्गदर्शक मानते हैं, जबकि साहित्यिक क्षेत्र में इन्द्रधनुष साहित्य परिषद के अध्यक्ष विनोद तिवारी को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में भी अपनी पहचान बनाई।


