बेगूसराय जिले में मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अंजनी देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। सोमवार देर रात तक चली मतगणना के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 354 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना सोमवार की देर शाम प्रखंड कृषि भवन में शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती से ही अंजनी देवी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जिसे उन्होंने अंत तक बनाए रखा। विजेता प्रत्याशी अंजनी देवी को कुल 487 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामजतन महतो को 133 वोटों से संतोष करना पड़ा। जीत के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने अंजनी देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। उनकी इस जीत पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बेगूसराय जिले में मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अंजनी देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। सोमवार देर रात तक चली मतगणना के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 354 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना सोमवार की देर शाम प्रखंड कृषि भवन में शुरू हुई। पहले राउंड की गिनती से ही अंजनी देवी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जिसे उन्होंने अंत तक बनाए रखा। विजेता प्रत्याशी अंजनी देवी को कुल 487 मत प्राप्त हुए। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामजतन महतो को 133 वोटों से संतोष करना पड़ा। जीत के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने अंजनी देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। उनकी इस जीत पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।


