उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 10 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। इसी क्रम में बाराबंकी को नया जिलाधिकारी मिल गया है, जहां अब ईशान प्रताप सिंह जिले की कमान संभालेंगे। बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद वर्तमान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है। ईशान प्रताप सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2017 बैच के अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। उनका जन्म 28 फरवरी 1993 को हुआ था। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उनके प्रशासनिक अनुभव और मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि को देखते हुए, जिले में बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।


