केनरा बैंक ने सरफेसी मेला आयोजित किया:एटा, कासगंज, मैनपुरी की 18 संपत्तियां होंगी नीलाम

केनरा बैंक ने सरफेसी मेला आयोजित किया:एटा, कासगंज, मैनपुरी की 18 संपत्तियां होंगी नीलाम

एटा जिले के कचहरी रोड पर केनरा बैंक द्वारा सर्फेसी मेला आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कर्ज न चुका पाने वाले बकायेदारों की बंधक संपत्तियों की नीलामी करना है। यह मेला बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया गया। बैंक अधिकारी अंकित आनंद ने मेले का नेतृत्व किया। नीलाम की जाने वाली संपत्तियों को बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया और आम जनता से इसमें भाग लेने की अपील की गई। ये संपत्तियां एटा, कासगंज और मैनपुरी जनपदों से संबंधित हैं। कुल 18 संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। यह कैंप एटा की कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगाया गया है। मेले में आए स्थानीय लोगों को बैंक कर्मियों द्वारा संपत्तियों के स्थान और नीलामी मूल्य की जानकारी दी गई। प्रत्येक संपत्ति का निर्धारित मूल्य सार्वजनिक किया गया। बैंक अधिकारी अंकित आनंद ने बताया कि यह सर्फेसी मेला केनरा बैंक के चेयरमैन मनोज कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी और सिविल लाइन ब्रांच के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *