दतिया जिले के सुनारी गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर उस समय हुआ, जब वे अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत कुशवाहा (65) पुत्र पंचम सिंह, निवासी सुनारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक फरार
बताया जा रहा है कि रंजीत कुशवाहा रोज की तरह अपने खेत जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सुनारी चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।


