दो लड़कियों व एक लड़के का बाल-विवाह रूकवाया:पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर माता-पिता को किया पाबंद

दो लड़कियों व एक लड़के का बाल-विवाह रूकवाया:पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर माता-पिता को किया पाबंद

अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र एक गांव में चार नाबालिगों की सूचना पर पुलिस व प्रशासन ने दबिश दी। टीम ने इनका रिकॉर्ड चेक किया तो तीन नाबालिग निकले। इस पर इनका बाल विवाह रूकवाकर माता-पिता को पाबंद करने की कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार संजय सारस्वत ने बताया-पुलिस कंट्रोल रूम अजमेर से सूचना मिली कि गांव में चार नाबालिग का बाल विवाह हो रहा है। इस पर पटवारी लीलाराम यादव, हैड कॉन्स्टेबल भागचंद, कॉन्स्टेबल बनवारी के साथ मौके पर पहुंचे और चारों बच्चों का रिकॉर्ड मांगा। चारों का रिकॉर्ड चेक किया तो एक की उम्र 22 साल निकली। वहीं दो लड़कियों व एक लड़के की उम्र कम निकली। ऐसे में माता पिता को पाबंद किया कि वे विवाह नहीं करें। सारस्वत ने बताया कि विवाह करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *