मुंगेर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:जमीन विवाद में पड़ोसी को मारने जा रहा था, पुलिस को देखकर भागने लगा

मुंगेर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:जमीन विवाद में पड़ोसी को मारने जा रहा था, पुलिस को देखकर भागने लगा

मुंगेर के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते अपने गोतिया की हत्या करने जा रहा था। गिरफ्तार युवक की पहचान पीड़ पहाड़ तौफीर निवासी सनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सनोज कुमार अपने गोतिया को मारने के लिए अवैध हथियार लेकर जा रहा है। सशस्त्र बल ने उसे पकड़ लिया
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही मुफसिल थाना के पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका विनोद चौधरी और विश्वनाथ चौधरी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने यह हथियार कहां से खरीदा था और इसकी कीमत क्या थी। मुंगेर के मुफसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पुरानी रंजिश और जमीन विवाद के चलते अपने गोतिया की हत्या करने जा रहा था। गिरफ्तार युवक की पहचान पीड़ पहाड़ तौफीर निवासी सनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सनोज कुमार अपने गोतिया को मारने के लिए अवैध हथियार लेकर जा रहा है। सशस्त्र बल ने उसे पकड़ लिया
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिलते ही मुफसिल थाना के पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका विनोद चौधरी और विश्वनाथ चौधरी के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने यह हथियार कहां से खरीदा था और इसकी कीमत क्या थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *