सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूट की गई नगद राशि, हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। हथियार के बल पर हुई थी लूट जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भेलपुर गांव के समीप सीएसपी संचालक विकास कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर जी.बी. नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में पुलिस ने सबसे पहले बहादुरपुर उसरी निवासी राजेंद्र मांझी के पुत्र प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान प्रेम कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चौकी हसन निवासी दशरथ यादव के पुत्र आयुष कुमार तथा जगदीश सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। 1 देसी पिस्तौल, 2 कारतूस- लूट की नगद बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, लूट की नगद राशि 1 लाख 9 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। शेष राशि की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। इस पूरे ऑपरेशन में सदर 1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में पुलिस अधिकारियों के साथ जिला आसूचना इकाई के सदस्य भी शामिल थे, जिनकी मदद से अपराधियों तक पहुंचना संभव हो सका। अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुए सीएसपी संचालक लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूट की गई नगद राशि, हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। हथियार के बल पर हुई थी लूट जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को भेलपुर गांव के समीप सीएसपी संचालक विकास कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह से मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर जी.बी. नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में पुलिस ने सबसे पहले बहादुरपुर उसरी निवासी राजेंद्र मांझी के पुत्र प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान प्रेम कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चौकी हसन निवासी दशरथ यादव के पुत्र आयुष कुमार तथा जगदीश सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। 1 देसी पिस्तौल, 2 कारतूस- लूट की नगद बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, लूट की नगद राशि 1 लाख 9 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। शेष राशि की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। इस पूरे ऑपरेशन में सदर 1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में पुलिस अधिकारियों के साथ जिला आसूचना इकाई के सदस्य भी शामिल थे, जिनकी मदद से अपराधियों तक पहुंचना संभव हो सका। अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।


