ट्रंप की आखिरी चेतावनी, ईरान को कड़ा संदेश ‘डील नहीं हुई तो अब कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी’

ट्रंप की आखिरी चेतावनी, ईरान को कड़ा संदेश ‘डील नहीं हुई तो अब कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी’

US-IRAN WAR: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को आखिरी चेतावनी देते हुए एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और ईरान द्वारा जलडमरूमध्य में गोलीबारी व बंदी की स्थिति के बीच ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान निष्पक्ष और उचित डील नहीं करता तो ‘अब मैं नरमी नहीं दिखाऊंगा, सख्ती से काम करूंगा’।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में अमेरिका ईरान के हर पावर प्लांट और हर पुल को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा कि ईरान के खिलाफ 47 साल से जो कदम नहीं उठाए गए, उन्हें अब उठाना उनका सम्मान होगा और ईरान की किलिंग मशीन को खत्म करने का समय आ गया है।

ईरान को रोज 500 मिलियन डॉलर का नुकसान

ट्रंप ने पोस्ट में कहा ईरान ने कल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोली चलाई यह हमारे सीजफायर एग्रीमेंट का पूरा उल्लंघन है। कई गोलियां फ्रेंच शिप और यूनाइटेड किंगडम के फ्रेटर पर लगीं। यह अच्छा नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि उनके प्रतिनिधि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कल शाम को ईरानी अधिकारियों से बातचीत करेंगे। ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का ऐलान कर रहा है जबकि अमेरिका पहले ही नाकाबंदी कर चुका है। उन्होंने कहा कि बंदी से ईरान को रोज 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है जबकि अमेरिका को कुछ नहीं।

ईरान- नाकेबंदी नहीं हटी तो समुद्री रास्ता होगा बंद

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने शनिवार रात टीवी संबोधन में कहा कि वाशिंगटन के साथ प्रगति हुई है लेकिन कई गैप्स हैं और कुछ बुनियादी मुद्दे बाकी हैं। उन्होंने कहा हम अभी अंतिम चर्चा से काफी दूर हैं। गालिबाफ ने साफ किया कि अगर अमेरिका अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात निश्चित रूप से सीमित रहेगा। ईरान ने शुक्रवार को अस्थायी सीजफायर के बाद स्ट्रेट को खोलने का ऐलान किया था लेकिन ट्रंप की नाकेबंदी जारी रखने के बयान के बाद रविवार को फिर बंद कर दिया। ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि जब तक अमेरिका बंदरगाहों पर नाकेबंदी नहीं हटाएगा स्ट्रेट बंद रहेगा।

तेल महंगा होने से भारत में महंगाई का खतरा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के तेल और एलएनजी का पांचवां हिस्सा ले जाता है। बंदी से भारत जैसे देशों को क्रूड ऑयल, LPG और फर्टिलाइजर आयात पर असर पड़ रहा है। वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतें फिर बढ़ने लगी हैं। पाकिस्तान में हो रही बातचीत में अभी कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है। ट्रंप ने कहा कि अगर डील नहीं हुई तो अमेरिका जो करना है वह करेगा। ईरानी संसद स्पीकर ने कहा कि ट्रंप के कई दावे पूरी तरह गलत हैं और अमेरिका-इजराइल युद्ध में झूठ से कुछ नहीं जीता जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *