औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के खडौखर गांव में आज दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोलीबारी और मारपीट हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 साल के कौशल सिंह और 35 साल के सुरेश सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कौशल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर गरवा गांव में काम कर रहा था, जहां से वे करीब 5 लाख 600 रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। कौशल सिंह के अनुसार, आरोपियों में अर्जुन सिंह, संतोष सिंह, कलेक्टर सिंह, बृजमोहन सिंह और केदार सिंह शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर उनके पास मौजूद पैसे छीन लिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके कंधे में जा लगी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेश सिंह भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस बोली – पहले से चल रहा है जमीना का विवाद रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। कौशल सिंह के भाई का कोई बेटा संतान नहीं है और उनकी बेटी की ओर से जमीन बेची जा रही है, जबकि कौशल सिंह इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और धान कटनी के दौरान भी मारपीट की घटना हुई थी। थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना पहले ही मिल गई थी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के खडौखर गांव में आज दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोलीबारी और मारपीट हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 60 साल के कौशल सिंह और 35 साल के सुरेश सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कौशल सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर गरवा गांव में काम कर रहा था, जहां से वे करीब 5 लाख 600 रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। कौशल सिंह के अनुसार, आरोपियों में अर्जुन सिंह, संतोष सिंह, कलेक्टर सिंह, बृजमोहन सिंह और केदार सिंह शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर उनके पास मौजूद पैसे छीन लिए गए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उनके कंधे में जा लगी। उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, जिससे उनकी जान बच सकी। वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेश सिंह भी इस झड़प में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस बोली – पहले से चल रहा है जमीना का विवाद रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। कौशल सिंह के भाई का कोई बेटा संतान नहीं है और उनकी बेटी की ओर से जमीन बेची जा रही है, जबकि कौशल सिंह इस पर आपत्ति जता रहे हैं। इसी विवाद को लेकर पहले भी दो बार प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और धान कटनी के दौरान भी मारपीट की घटना हुई थी। थानाध्यक्ष ने गोलीबारी की घटना से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस को घटना की सूचना पहले ही मिल गई थी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंचती, तब तक दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके थे। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


