पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत बराह गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर मिला है। मृतक की पहचान भोला कुमार के रूप में हुई है, जो राजकुमार यादव का बेटा था। मृतक के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि, भोला रात को घर में ही था। सुबह जब वह घर में नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव घर के बाहर मिला। पिता ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के भी निशान हैं। इसलिए परिजनों को शक है कि उसकी हत्या की गई है। उसकी मौत कैसे और कब हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है- पिता मृतक के पिता राम कुमार यादव ने बताया कि, ‘कल शाम 4 बजे से घर मेरा बेटा गायब था। काम करके सुबह 4 जब हम घर आए तो देखा कि मेरा बेटा भोला बाहर सोया हुआ है। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद घर के लोगों को बुलाया और देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मुझे पूरा शक है उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और शव घर के बाहर फेंक कर भाग गया है।’ पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया, जो जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि, ‘मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक की हत्या की गई है या अन्य कारण से मौत, यह पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, घटना को लेकर बच्चे के परिवार से पूछताछ किया जा रहा है।’ कथित तौर पर नशे का आदी था नाबालिग स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक भोला कुमार कथित तौर पर नशे का आदी था। कुछ लोगों का मानना है कि उसकी मौत नशे के कारण हुई है, लेकिन परिवार इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है और बच्चे की अचानक मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है। पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत बराह गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर मिला है। मृतक की पहचान भोला कुमार के रूप में हुई है, जो राजकुमार यादव का बेटा था। मृतक के पिता राजकुमार यादव ने बताया कि, भोला रात को घर में ही था। सुबह जब वह घर में नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसका शव घर के बाहर मिला। पिता ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के भी निशान हैं। इसलिए परिजनों को शक है कि उसकी हत्या की गई है। उसकी मौत कैसे और कब हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बेटे की गला दबाकर हत्या की गई है- पिता मृतक के पिता राम कुमार यादव ने बताया कि, ‘कल शाम 4 बजे से घर मेरा बेटा गायब था। काम करके सुबह 4 जब हम घर आए तो देखा कि मेरा बेटा भोला बाहर सोया हुआ है। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद घर के लोगों को बुलाया और देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मुझे पूरा शक है उसकी गला दबाकर हत्या की गई है और शव घर के बाहर फेंक कर भाग गया है।’ पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने पर पालीगंज डीएसपी 2 पंकज शर्मा और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया, जो जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी विनय रंजन ने बताया कि, ‘मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक की हत्या की गई है या अन्य कारण से मौत, यह पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, घटना को लेकर बच्चे के परिवार से पूछताछ किया जा रहा है।’ कथित तौर पर नशे का आदी था नाबालिग स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक भोला कुमार कथित तौर पर नशे का आदी था। कुछ लोगों का मानना है कि उसकी मौत नशे के कारण हुई है, लेकिन परिवार इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई है और बच्चे की अचानक मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।


