US-Iran Tensions on Hormuz Strait: रेडियो पर बिना चेतावनी दिए IRGC की फायरिंग, दो मर्चेंट शिप को बनाया निशाना

US-Iran Tensions on Hormuz Strait: रेडियो पर बिना चेतावनी दिए IRGC की फायरिंग, दो मर्चेंट शिप को बनाया निशाना

Hormuz Strait Crisis: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार 17 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने खोल दिया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर समुद्री मार्ग पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स बयान जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी द्वारा ईरानी बंदरगाहों की लगातार नाकेबंदी के कारण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर उसका नियंत्रण अब फिर से स्थापित हो गया है। इसके कुछ ही घंटे बाद होर्मुज स्ट्रेट पार कर रहे दो व्यापारिक जहाजों पर फायरिंग की खबर सामने आई हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि होर्मुज स्ट्रेट को पार करने कोशिश के दौरान दो व्यापारिक जहाजों को फायरिंग का सामना करना पड़ा। उनकी तरफ से यह सूचना दी गई है। एक अन्य रिपोर्ट में टैंकर के कप्तान के हवाले से दावा किया कि IRGC से जुड़ी दो गन बोटों ने रेडियो पर बिना चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी गई। फिलहाल जहाज और उसके चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

मोजतबा खामेनेई ने दी चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने आर्मी डे पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ईरान की नौसेना दुश्मनों को नई हार का स्वाद चखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका यह संदेश ऐसे वक्त में आया है जब छह हफ्तों से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और ना ही को वीडिया संदेश जारी किया है। हालाकि उनकी तरफ से मौजूदा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी विवाद के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

बहुत ज्यादा बोलते हैं ट्रंपः खतीबजादेह

ईरान के विदेश उप-मंत्री सईद खतीबजादेह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी ही तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं। उनके बयानों में विरोधाभास नजर आता है। तुर्किये में जारी अंताल्या डिप्लोमैटिक फोरम में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह टिप्पणी की। उनकी टिप्पणी को ट्रंप के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बमबारी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *