भागलपुर के जगदीशपुर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर आज भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पूरे मार्ग में भक्ति गीतों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर क्षेत्र के अलग-अलग रास्तों से गुजरती हुई फिर से यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुरुष, युवक और बच्चे भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की थी। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र यात्रा के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति संरक्षक युगल मंडल न बताया कि महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान रोजाना सुबह की पूजा, कथा वाचन, भजन-कीर्तन और अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी भाग लेंगे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। भागलपुर के जगदीशपुर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर आज भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर पूरे मार्ग में भक्ति गीतों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर क्षेत्र के अलग-अलग रास्तों से गुजरती हुई फिर से यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान पुरुष, युवक और बच्चे भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की थी। आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र यात्रा के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति संरक्षक युगल मंडल न बताया कि महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान रोजाना सुबह की पूजा, कथा वाचन, भजन-कीर्तन और अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी भाग लेंगे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


