छुट्‌टी के दिन हरियाणा महिला आयोग का ऑफिस खुला:मासूम शर्मा के आने का इंतजार; हरियाणवी सिंगर कह चुके- अभी बिजी हूं, जवाब भेज चुका

छुट्‌टी के दिन हरियाणा महिला आयोग का ऑफिस खुला:मासूम शर्मा के आने का इंतजार; हरियाणवी सिंगर कह चुके- अभी बिजी हूं, जवाब भेज चुका

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक कार्यक्रम में मां-बहन की गालियां देने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की आज हरियाणा महिला आयोग में पेशी है। इसको देखते हुए आयोग का छुट्‌टी के दिन भी ऑफिस खुला हुआ है। दोपहर ढाई बजे तक आयोग मासूम शर्मा का इंतजार करेगा। हालांकि एक दिन पहले चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कह चुके हैं, वह राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा, अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। देहरादून में स्टेज पर गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। यहां पढ़िए पूरा मामला… बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला हरियाणा राज्य महिला आयोग तक पहुंचा। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इसे काफी गंभीरता से लिया है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि महिलाओं की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की भाषा या व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने गायक मासूम शर्मा को 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित महिला आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। दून विवाद पर मांग चुके माफी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए स्टेज विवाद पर मासूम शर्मा चंडीगढ़ में माफी मांग चुके हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि अब तक मेरे दिमाग में टेंशन है। इसके बाद माफी भी मांग ली। मेरी तरफ बिना मतलब का तीर आ गया। उस दिन बदमाश ने भाई को कॉल कर कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ रुपए का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे।

चंडीगढ़ पीसी में मासूम ने क्या कहा…

बीमा कराने के लिए कहा मासूम शर्मा ने पीसी में कहा कि मुझसे उल्टे सीधे सवाल मत पूछो। देहरादून विवाद पर खुलकर माफी मांगी है। भाई को एक गैंगस्टर का फोन आया था, जिसमें धमकी देने वाले ने कहा था कि मासूम का 20-25 करोड़ का बीमा करवा लो, उसके बच्चे पल जाएंगे। यह आज देहरादून से वापस नहीं जाएगा।
मैं उस दिन गुस्से में था मासूम ने आगे कहा कि इस धमकी से परिवार काफी डर गया था। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था। समझ नहीं पाया कि क्या करूं। जिन लोगों ने धमकी दी, वे मेरे कार्यक्रम में भी मौजूद थे। धमकी देने वाला बीजेपी के मंचों पर दिखाई दिया है।
पहले बहुत गालियां देता था मासूम ने आगे कहा कि अपनी कला के दम पर ही मैं पॉपुलर हुआ हूं। अगर गाली देने से कामयाबी मिलती तो 2009 में पॉपुलर बन गया होता। उस टाइम पर अधिक गालियां देता था। अपने गानों के दम पर आया हूं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *