सुपौल में इंजेक्शन लगते ही नाबालिग बच्ची की मौत:बुखार से पीड़ित थी मासूम, परिजन ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया आरोप

सुपौल में इंजेक्शन लगते ही नाबालिग बच्ची की मौत:बुखार से पीड़ित थी मासूम, परिजन ने झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया आरोप

सुपौल में 10 वर्षीय बच्ची की झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद मौत हो गई। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराखुर्द चौक पर हुई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है।

पिपराखुर्द वार्ड संख्या 6 निवासी सिताराम शर्मा की नातिन शिवानी कुमारी को तेज बुखार था। परिजन उसे इलाज के लिए गांव के चौक स्थित एक मेडिकल दुकान पर ले गए। दुकान संचालक विद्यानंद मंडल, जो खुद को ग्रामीण चिकित्सक बताते हैं, ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। उस समय बच्ची का तापमान करीब 102 डिग्री था। बच्ची की हालत देखकर परिजन घबराएं

देर शाम करीब 8 बजे इंजेक्शन देने के बाद परिजन बच्ची को घर ले आए। लेकिन महज 20 मिनट के भीतर ही उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। बच्ची के हाथ-पैर सिकुड़ने लगे और वह अचेत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन घबराकर उसे दोबारा उसी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंजार अहमद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वैध डिग्री के बिना इलाज कर रहे डॉक्टर

मृतका के मामा रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी भांजी की मौत झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई थी, जो लापरवाही का स्पष्ट मामला है। परिजनों का यह भी आरोप है कि बिना किसी वैध डिग्री के चिकित्सा कर रहे ऐसे लोगों पर प्रशासन की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहीं, आरोपित विद्यानंद मंडल ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने केवल बुखार के इलाज के लिए सामान्य इंजेक्शन दिया था और वे पिछले 35 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सुपौल में 10 वर्षीय बच्ची की झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद मौत हो गई। घटना भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराखुर्द चौक पर हुई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज और लापरवाही का आरोप लगाया है।

पिपराखुर्द वार्ड संख्या 6 निवासी सिताराम शर्मा की नातिन शिवानी कुमारी को तेज बुखार था। परिजन उसे इलाज के लिए गांव के चौक स्थित एक मेडिकल दुकान पर ले गए। दुकान संचालक विद्यानंद मंडल, जो खुद को ग्रामीण चिकित्सक बताते हैं, ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। उस समय बच्ची का तापमान करीब 102 डिग्री था। बच्ची की हालत देखकर परिजन घबराएं

देर शाम करीब 8 बजे इंजेक्शन देने के बाद परिजन बच्ची को घर ले आए। लेकिन महज 20 मिनट के भीतर ही उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। बच्ची के हाथ-पैर सिकुड़ने लगे और वह अचेत होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन घबराकर उसे दोबारा उसी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंजार अहमद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वैध डिग्री के बिना इलाज कर रहे डॉक्टर

मृतका के मामा रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी भांजी की मौत झोलाछाप डॉक्टर द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई थी, जो लापरवाही का स्पष्ट मामला है। परिजनों का यह भी आरोप है कि बिना किसी वैध डिग्री के चिकित्सा कर रहे ऐसे लोगों पर प्रशासन की लापरवाही के कारण ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहीं, आरोपित विद्यानंद मंडल ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने केवल बुखार के इलाज के लिए सामान्य इंजेक्शन दिया था और वे पिछले 35 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *