अल्लामा इकबाल कॉलेज के स्टाफ ने छात्र को पीटा:छठे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे, फीस को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी

अल्लामा इकबाल कॉलेज के स्टाफ ने छात्र को पीटा:छठे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे, फीस को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी

नालंदा के अल्लामा इकबाल कॉलेज में गुरुवार को छात्र और स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। फीस को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट का 28 सेकेंड का वीडियो भी शुक्रवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टाफ ने छात्र को जमीन पर बड़े बेरहमी से पटक दिया और उसपर चढ़ गया। स्टाफ छात्र को मुक्का दिखा रहा है। वहीं, आसपास कॉलेज के स्टूडेंट भी खड़े हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वर्तमान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक (ग्रेजुएशन) छठे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। चर्चा है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जा रही है। इसी को लेकर एक छात्र और कॉलेज स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।
आज प्रधानाध्यापक जांच करेंगे जब अल्लामा इकबाल कॉलेज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद हबीबुर रहमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्रवार होने के कारण वह इस मामले की पूरी तहकीकात नहीं कर पाए हैं। प्रधानाध्यापक ने वीडियो को ‘एक पक्षीय’ करार देते हुए कहा कि शनिवार को कॉलेज पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी लेंगे और तभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को साझा कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और जिला प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं। नालंदा के अल्लामा इकबाल कॉलेज में गुरुवार को छात्र और स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। फीस को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट का 28 सेकेंड का वीडियो भी शुक्रवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टाफ ने छात्र को जमीन पर बड़े बेरहमी से पटक दिया और उसपर चढ़ गया। स्टाफ छात्र को मुक्का दिखा रहा है। वहीं, आसपास कॉलेज के स्टूडेंट भी खड़े हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वर्तमान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक (ग्रेजुएशन) छठे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं। चर्चा है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जा रही है। इसी को लेकर एक छात्र और कॉलेज स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।
आज प्रधानाध्यापक जांच करेंगे जब अल्लामा इकबाल कॉलेज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद हबीबुर रहमान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शुक्रवार होने के कारण वह इस मामले की पूरी तहकीकात नहीं कर पाए हैं। प्रधानाध्यापक ने वीडियो को ‘एक पक्षीय’ करार देते हुए कहा कि शनिवार को कॉलेज पहुंचकर मामले की विस्तृत जानकारी लेंगे और तभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को साझा कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और जिला प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *