लुधियाना में पुल पर युवती की मॉडलिंग का VIDEO:पंजाबी गाना लगाया- हाए पुलिस रिमांड ले लूंगी; पहले हुक्का पीते रील पोस्ट कर चुकी

लुधियाना में पुल पर युवती की मॉडलिंग का VIDEO:पंजाबी गाना लगाया- हाए पुलिस रिमांड ले लूंगी; पहले हुक्का पीते रील पोस्ट कर चुकी

लुधियाना में एलिवेटेड पुल पर रील बनाने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। युवक-युवतियां बीच पुल पर खड़े होकर मॉडलिंग और डांस की वीडियो शूट कर रहे हैं। अभी लेटेस्ट एक युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह पंजाबी गानों पर वेस्टर्न ड्रेस में पुल पर मॉडलिंग करती नजर आई। युवती ने रील इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से शहर का नाम पहचानने को भी कहा। युवती ने इसे 5 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है, जबकि लोगों का कहना है कि लाइक्स के लिए जान जोखिम में डाली जा रही है। युवती इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुक्का पीते की रील भी पोस्ट कर चुकी है। अब विस्तार से पढ़िए दोनों वीडियो में क्या दिख रहा… इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
युवती के इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि वह अब तक 255 पोस्ट शेयर कर चुकी है। युवती ने अपनी प्रोफाइल में खुद को ब्लॉगर बताया हुआ है। प्रोफाइल बायो में उसने लिखा- डोंट बी ए वुमन दैट नीड्स ए मैन… बी ए वुमन ए मैन नीड्स। युवती ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और पंजाबी सूट पहनकर भी कई रील पोस्ट की हैं। वहीं कुछ वीडियो में वह हुक्का पीते हुए भी नजर आई। ACP बोले- वीडियो वेरिफाई करेंगे
मामले में एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि हाईवे या पुल पर इस तरह रील बनाना गलत है। इससे न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी और जरूरत पड़ी तो युवती को समझाया जाएगा। स्टेडियम के बाहर भी ठुमकों की वीडियो वायरल
जगराओं पुल के पास गुरु नानक स्टेडियम के बाहर से भी एक युवक-युवती की वीडियो सामने आई है, जिसमें वे डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लुधियाना स्टेडियम के पास, कैसा लुक है कैप्शन के साथ शेयर किया गया। संबंधित युवक के इंस्टाग्राम पर 1151 फॉलोअर्स हैं और वह अब तक 303 पोस्ट कर चुका है। पहले भी सामने आ चुके ऐसे मामले
करीब एक साल पहले ढंडारी फ्लाईओवर के नीचे बीच सड़क पर डांस करती युवतियों का वीडियो वायरल हुआ था। छोटे कपड़ों में डांस कर युवतियों ने उस समय सड़क पर जाम की स्थिति बना दी थी। लाइक्स के लिए जान जोखिम में
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय पुल पर अकसर युवक-युवतियां रील बनाते दिखाई देते हैं। कई बार बाइक और कारों पर स्टंटबाजी भी होती है। व्यस्त सड़क और पुल पर इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ खुद की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनती जा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *