सिंघिया में मां-बेटी से मारपीट:आरोपियों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटा, घायल, पीएचसी में भर्ती

सिंघिया में मां-बेटी से मारपीट:आरोपियों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटा, घायल, पीएचसी में भर्ती

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के परहट गांव में शुक्रवार रात एक दलित महिला और उनकी बेटी से मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में दोनों मां-बेटी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राम नारायण पासवान की पत्नी पचिया देवी और उनकी बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के अविनाश यादव और कुछ अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर मारपीट की। सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के परहट गांव में शुक्रवार रात एक दलित महिला और उनकी बेटी से मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में दोनों मां-बेटी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राम नारायण पासवान की पत्नी पचिया देवी और उनकी बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के अविनाश यादव और कुछ अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुसकर मारपीट की। सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *