शेखपुरा में बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेवाड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस कार्यक्रम में नमो ऐप के क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर सचिन सौरभ, मंटू चौरसिया, रणजीत चौहान, विनोद साव, हरेराम पासवान, अमित कुमार, नीरज कुमार, प्रशांत भूषण, राजीव गुप्ता और दिलीप साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने इस क्षण को भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। यह उपलब्धि अटल बिहारी वाजपेयी, कैलाशपति मिश्र, सी.पी. ठाकुर और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं के वर्षों के संघर्ष और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है। उच्च विद्यालय परिसर में एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया इसी अवसर पर चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। भाजपा नेता सचिन सौरभ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, प्रदेश में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में ‘हरित संकल्प’ को सशक्त करना भी इसका लक्ष्य था। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में, जबकि चेवाड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लड्डू पहलवान और विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिन सौरभ ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे जिले में अभियान चलाकर प्रत्येक मंडल में निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शेखपुरा में बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेवाड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई और उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इस कार्यक्रम में नमो ऐप के क्षेत्रीय प्रभारी इंजीनियर सचिन सौरभ, मंटू चौरसिया, रणजीत चौहान, विनोद साव, हरेराम पासवान, अमित कुमार, नीरज कुमार, प्रशांत भूषण, राजीव गुप्ता और दिलीप साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने इस क्षण को भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बना है। यह उपलब्धि अटल बिहारी वाजपेयी, कैलाशपति मिश्र, सी.पी. ठाकुर और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं के वर्षों के संघर्ष और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है। उच्च विद्यालय परिसर में एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया इसी अवसर पर चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में एक सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। भाजपा नेता सचिन सौरभ ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही, प्रदेश में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में ‘हरित संकल्प’ को सशक्त करना भी इसका लक्ष्य था। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में, जबकि चेवाड़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लड्डू पहलवान और विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सचिन सौरभ ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। पूरे जिले में अभियान चलाकर प्रत्येक मंडल में निरंतर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


