बरनाला के दिड़वा सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आग:फायर ब्रिगेड ने बि​ल्डिग्स तक फैलने से रोका, त्वरित कार्रवाई से हादसा टला

बरनाला के दिड़वा सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आग:फायर ब्रिगेड ने बि​ल्डिग्स तक फैलने से रोका, त्वरित कार्रवाई से हादसा टला

संगरूर के दिड़वा स्थित सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स (तहसील परिसर)के खाली ग्राउंड में सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे ग्राउंड को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सरकारी इमारत सुरक्षित बच गई। आग की लपटें तेजी से कॉम्प्लेक्स की मुख्य बिल्डिंग की ओर बढ़ रही थीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्काल नगर पंचायत दिड़वा में मौजूद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, ग्राउंड में लगी सारी घास और कई कीमती पौधे जलकर राख हो गए। आग की तपिश से कई हरे-भरे पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद शहर के लोगों और कर्मचारियों ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह सरकारी बिल्डिंग आज सिर्फ इसलिए सुरक्षित रह पाई क्योंकि मंत्री चीमा ने दिड़वा शहर को फायर ब्रिगेड मशीन उपलब्ध कराई थी, अन्यथा बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *