आगर मालवा में पुजारी विवाद को लेकर पत्थरबाजी, 8 घायल:पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भिड़े दो पक्ष; गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी

आगर मालवा में पुजारी विवाद को लेकर पत्थरबाजी, 8 घायल:पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भिड़े दो पक्ष; गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी

आगर मालवा जिले के ग्राम गढ़ी में शुक्रवार को श्रीराम मंदिर के पुजारी चयन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस पत्थरबाजी में आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन पीढ़ियों से पुजारी बदलने की मांग पर विवाद श्रीराम मंदिर में भवानी शंकर शर्मा का परिवार तीन पीढ़ियों से पूजा करता आ रहा है। गांव का एक पक्ष पुराने पुजारी के समर्थन में है, जबकि दूसरा गुट कालू दास बैरागी को नया पुजारी नियुक्त करने की मांग कर रहा है। यह विवाद लंबे समय से जारी है और न्यायालय तक भी पहुंच चुका है। पूजा के दौरान दूसरे पक्ष ने किया पथराव प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की सुरक्षा में जब पुराने पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध पथराव में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। झड़प में यह हुए घायल पत्थरबाजी में सिद्धू सिंह, नारायण, अंदरबाई, मानसिंह, विक्रमसिंह, बालूसिंह और नारायण सिंह सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी घटना के बाद से ग्राम गढ़ी में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। बड़ौद थाना प्रभारी रूप सिंह बैस ने बताया कि घायलों के बयानों के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *