कानपुर देहात डीएम ने फैमिली आईडी कार्य पर दिए निर्देश:पात्र परिवारों के कार्ड समय पर बनाने का आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कानपुर देहात डीएम ने फैमिली आईडी कार्य पर दिए निर्देश:पात्र परिवारों के कार्ड समय पर बनाने का आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह ने संचालित फ्लैगशिप योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज कार्यों की गहन जांच करते हुए सभी पात्र परिवारों के फैमिली आईडी कार्ड समय पर बनाने के कड़े निर्देश दिए। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। समय-सीमा के अनुरूप पूरा करें काम जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि पोर्टलों पर अपलोड किए जाने वाले सभी आंकड़े अद्यतन, सत्यापित और सटीक हों। उन्होंने जोर दिया कि यही आंकड़े शासन स्तर पर जनपद की प्रगति का आधार बनते हैं, और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने और कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, स्वयं सहायता समूह, मुख्यमंत्री आवास योजना, सामूहिक विवाह योजना और जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी कार्य की समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सभी पात्र परिवारों के फैमिली आईडी कार्ड समय से बनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डीएफओ ए.के. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीएसटीओ प्रतिभा सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *