बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन 45 दिन के अंदर होगा। कांग्रेस ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन साथी अभियान की शुरुआत की है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, अब पार्टी से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी। इस अभियान को पार्टी डिजिटली ड्राइव करेगी। इससे पहले जो भी अभियान चलते थे, वह पेपर और डॉक्यूमेंट पर चलते थे। इसका उद्देश्य बिहार कांग्रेस के लिए एक पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली बनाना है, जो संगठन के पदों को सीधे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता से जोड़ेगी। इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी BPCC ऐप भी लॉन्च की गई है। वन पर्सन, वन पोस्ट पर काम करेगी कांग्रेस इस अभियान से जुड़ने के लिए पात्रता बताते हुए राजेश राम ने कहा कि आवेदक बिहार का मतदाता होना चाहिए, उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। आवेदक पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखता हो और किसी अन्य दल का सदस्य ना हो। इसमें आवेदन करने के लिए लाइव फोटो अनिवार्य है। वहीं 50 रुपए शुल्क भी रखा गया है, जिसका ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करना होगा। एक मोबाइल नंबर से चार मेंबर बनेंगे। वन पर्सन, वन पोस्ट पर कांग्रेस काम करेगी। इसकी निगरानी के लिए हर प्रमंडल में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक जिला अध्यक्ष को 2000 सृजन सारथी बनाने का लक्ष्य अभी बिहार कांग्रेस में 53 नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। प्रत्येक जिला अध्यक्ष को 2000 सृजन सारथी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष को 200 का टारगेट दिया गया है, जिसे 15 मई तक पूरा करना है। सभी समुदाय के लोगों के लिए 40%, आरक्षित श्रेणियों के लिए 60%, ओबीसी के लिए 10 से 20%, ईबीसी के लिए 15 से 25%, अल्पसंख्यक और SC के लिए 10 से 20%, ST के लिए 0 से 5% है। वहीं, महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा और एक पद विकलांग के लिए भी आरक्षित किया जाएगा। 45 दिन के अंदर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का होगा गठन राजेश राम ने यह भी जानकारी दी कि 45 दिन के अंदर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन होगा। इस संगठन सृजन सारथी अभियान के तहत ही इसका गठन किया जाएगा। पहले पिक एंड चूज के माध्यम से लोगों को पद दिए जाते थे। ऐसे में जो सच्चे और जमीनी कार्यकर्ता थे वह पीछे रह जाते थे। जो लोग सृजन सारथी बनेंगे वही लोग बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी और जनरल सेक्रेटरी बनेंगे। इसमें उपाध्यक्ष के लिए 40 पद, महासचिव के लिए 80 पद और सचिव सेक्रेट्री के लिए 120 पद हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन 45 दिन के अंदर होगा। कांग्रेस ने बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन साथी अभियान की शुरुआत की है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, अब पार्टी से जुड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस होगी। इस अभियान को पार्टी डिजिटली ड्राइव करेगी। इससे पहले जो भी अभियान चलते थे, वह पेपर और डॉक्यूमेंट पर चलते थे। इसका उद्देश्य बिहार कांग्रेस के लिए एक पारदर्शी और डिजिटल प्रणाली बनाना है, जो संगठन के पदों को सीधे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता से जोड़ेगी। इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी BPCC ऐप भी लॉन्च की गई है। वन पर्सन, वन पोस्ट पर काम करेगी कांग्रेस इस अभियान से जुड़ने के लिए पात्रता बताते हुए राजेश राम ने कहा कि आवेदक बिहार का मतदाता होना चाहिए, उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए। आवेदक पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखता हो और किसी अन्य दल का सदस्य ना हो। इसमें आवेदन करने के लिए लाइव फोटो अनिवार्य है। वहीं 50 रुपए शुल्क भी रखा गया है, जिसका ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करना होगा। एक मोबाइल नंबर से चार मेंबर बनेंगे। वन पर्सन, वन पोस्ट पर कांग्रेस काम करेगी। इसकी निगरानी के लिए हर प्रमंडल में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक जिला अध्यक्ष को 2000 सृजन सारथी बनाने का लक्ष्य अभी बिहार कांग्रेस में 53 नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। प्रत्येक जिला अध्यक्ष को 2000 सृजन सारथी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष को 200 का टारगेट दिया गया है, जिसे 15 मई तक पूरा करना है। सभी समुदाय के लोगों के लिए 40%, आरक्षित श्रेणियों के लिए 60%, ओबीसी के लिए 10 से 20%, ईबीसी के लिए 15 से 25%, अल्पसंख्यक और SC के लिए 10 से 20%, ST के लिए 0 से 5% है। वहीं, महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा और एक पद विकलांग के लिए भी आरक्षित किया जाएगा। 45 दिन के अंदर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का होगा गठन राजेश राम ने यह भी जानकारी दी कि 45 दिन के अंदर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन होगा। इस संगठन सृजन सारथी अभियान के तहत ही इसका गठन किया जाएगा। पहले पिक एंड चूज के माध्यम से लोगों को पद दिए जाते थे। ऐसे में जो सच्चे और जमीनी कार्यकर्ता थे वह पीछे रह जाते थे। जो लोग सृजन सारथी बनेंगे वही लोग बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी और जनरल सेक्रेटरी बनेंगे। इसमें उपाध्यक्ष के लिए 40 पद, महासचिव के लिए 80 पद और सचिव सेक्रेट्री के लिए 120 पद हैं।


