Hansika Motwani on Divorce: टीवी सीरियल ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘कोई मिल गया’ फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आयीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया ने पिछले महीने ऑफिशियली पर अपना रिश्ता खत्म कर दिया। बता दें कि मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को इस कपल को तलाक की मंजूरी दे दी थी और शादी के साढ़े तीन साल का ये रिश्ता टूट गया।

जानकारी के लिए बता दें कि हंसिका मोटवानी और सोहेल ने दिसंबर 2022 में एक भव्य समारोह में शादी की थी। हालांकि, पिछले साल से ही उनके शादी में मन-मुटाव की अफवाहें आ रही थीं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सोहेल के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज भी डिलीट कर दिए थे, जिस कारण कपल के रिश्ते में दूरियों की अफवाहों को और हवा दी थी। उस समय हंसिका ने इन अटकलों पर पब्लिकली कोई कमेंट नहीं किया था। लेकिन अब हंसिका ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।
अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो (Hansika Motwani on Divorce)
हाल ही में एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ पर की खुलकर बात। वहीं, प्यार और रिश्ते में समाज के दबाव के बारे में बात की है। इस इंटरव्यू में उन्होने कहा कि उनको इसका कोई पछतावा नहीं है। बातचीत के दौरान हंसिका ने कहा, “मेरा परिवार मुझ पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डालता। लोगों को क्लिकबेट चाहिए था, उन्हें मिल गया। उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं। मैंने कभी इस बारे में सफाई नहीं दी और न ही कभी दूंगी, क्योंकि मेरे लिए यह कोई मायने नहीं रखता। सब ठीक है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो तकलीफ उठाने से बेहतर है कि आप उस ट्रेन से उतर जाएं। इसलिए सब ठीक है कोई बात नहीं। मुझे अपने परिवार से बहुत ज्यादा सपोर्ट मिलता है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। इसलिए, मैं जहां भी हूं बहुत खुश हूं।”


