अररिया में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिले में वर्तमान में 11,920 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। प्रशासन उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच सुनिश्चित कर रहा है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित गैस वितरण को आसान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के तहत तीन-तीन वार्डों के क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को कुल 8,141 सिलेंडरों का वितरण किया गया। व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जिले की 10 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 17 मार्च से 19 अप्रैल तक कुल 480 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 401 का निष्पादन कर दिया गया है। शेष 79 लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके अतिरिक्त, वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है। अररिया में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिले में वर्तमान में 11,920 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। प्रशासन उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच सुनिश्चित कर रहा है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित गैस वितरण को आसान बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत के पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवनों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत और नगर परिषद के तहत तीन-तीन वार्डों के क्लस्टर बनाकर कंट्रोल रूम संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को कुल 8,141 सिलेंडरों का वितरण किया गया। व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जिले की 10 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 17 मार्च से 19 अप्रैल तक कुल 480 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 401 का निष्पादन कर दिया गया है। शेष 79 लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके अतिरिक्त, वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है।


