अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान जाने के लिए तैयार, बता दी शर्त

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पाकिस्तान जाने के लिए तैयार, बता दी शर्त

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच शांति समझौते की कोशिशें तेज़ हो गई हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही, लेकिन जल्द ही दूसरे दौर की बातचीत संभव है। फिलहाल दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीज़फायर चल रहा है, जो 8 अप्रैल को लागू हुआ था और 21 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कह चुके हैं कि सीज़फायर आगे नहीं बढ़ेगा। हालांकि कुछ सूत्रों के अनुसार सीज़फायर को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। ट्रंप चाहते हैं कि सीज़फायर को आगे बढ़ाने की बजाय स्थायी समझौते पर सहमति बने। इसी बीच अब ट्रंप ने पाकिस्तान (Pakistan) के बारे में बड़ी बात कह दी है।

पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हैं ट्रंप

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान जाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, मैं पाकिस्तान जाऊंगा। पाकिस्तान काफी अच्छा रहा है। अगर इस्लामाबाद में ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होते हैं, तो मैं पाकिस्तान जा सकता हूं। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर काफी अच्छे रहे हैं। पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ भी काफी अच्छे रहे हैं। इसलिए मैं पाकिस्तान जा सकता हूं। वो लोग भी चाहते हैं कि मैं पाकिस्तान जाऊं।”

ईरान से जल्द हो सकता है समझौता

ट्रंप ने भी कहा है कि ईरान से जल्द ही समझौता हो सकता है। ट्रंप के अनुसार दोनों पक्षों में जल्द से जल्द समझौता करने के लिए बातचीत पर चर्चा चल रही है।

युद्ध खत्म कराने की कोशिश में लगा पाकिस्तान

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म कराने की कोशिश में पाकिस्तान (Pakistan) लगा हुआ है। दो हफ्ते के सीज़फायर में भी पाकिस्तान की अहम भूमिका रही थी और ट्रंप ने इसके लिए पाकिस्तान को क्रेडिट भी दिया था। इस्लामाबाद (Islamabad) में पहले दौर की शांति-वार्ता भी आयोजित की गई थी, जो विफल रही थी। अब जल्द ही इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति-वार्ता हो सकती है। पाकिस्तानी पीएम शरीफ और आर्मी चीफ मुनीर भी युद्ध खत्म करने की बात कर रहे हैं। मुनीर इसी सिलसिले में ईरान गए हैं और अब खबरें आ रही हैं कि वह अमेरिका भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *