यूपी के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:एंटी-साइक्लोन की वजह से अचानक बढ़ी गर्मी, बांदा में पारा 44.8°C पर पहुंचा

यूपी के 15 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार:एंटी-साइक्लोन की वजह से अचानक बढ़ी गर्मी, बांदा में पारा 44.8°C पर पहुंचा

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब और विकराल होती जा रही है। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बृहस्पतिवार से प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलने लगी हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और हमीरपुर समेत कई शहरों में गुरुवार को तेज धूप और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग दिनभर लू और उमस से बेहाल नजर आए। 15 जिलों में पारा 40 के पार गया
प्रदेश के करीब 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बांदा 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लू और उमस दोनों का असर बना रहेगा, जिससे गर्मी और अधिक महसूस होगी। तस्वीरें देखिए- क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं. साथ ही, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है। इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले 2-3 दिन और सताएगी धूप, फिर मिलेगी थोड़ी राहत
अगले 48-72 घंटे तापमान में अभी मामूली बढ़ोतरी जारी रह सकती है, यानी गर्मी से फिलहाल तुरंत निजात मिलने वाली नहीं है। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, इसकी वजह से प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आएगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिनों के बाद तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, जिससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए-
अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए
4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *