दक्षिण बिहार में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा:साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पछुआ हवाओं का असर; सीमांचल में बारिश-आकाशीय बिजली का अलर्ट

दक्षिण बिहार में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा:साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पछुआ हवाओं का असर; सीमांचल में बारिश-आकाशीय बिजली का अलर्ट

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ साउथ बिहार और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर सीमांचल में बारिश और वज्रपात के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार में तपिश, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। डेहरी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले के राजधानी का पारा 38.9 डिग्री था। मौसम के दौहरे मिजाज की वजह समझिए मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में यह बदलाव अलग-अलग मौसम प्रणालियों की वजह से हो रहा है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर जा रही है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से बिहार के पूर्वोत्तर हिस्सों यानी सीमांचल क्षेत्र में नमी पहुंच रही है, जिससे वहां बादल बन रहे हैं और बारिश के हालात बन रहे हैं। दूसरी तरफ बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर लगभग 100 नॉट की रफ्तार वाली पछुआ जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इसकी वजह से गर्म और शुष्क हवाएं बिहार के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों तक पहुंच रही हैं। नमी की कमी और तेज धूप के कारण इन इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि डेहरी, औरंगाबाद, बक्सर, गया जैसे जिलों में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। पटना में मौसम कैसा रहेगा? पटना के मौसम की बात करें तो राजधानी में अगले एक-दो दिन तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, उमस बनी रहेगी और दोपहर में गर्मी महसूस होगी। 19 अप्रैल के बाद पटना समेत मध्य बिहार में तापमान फिर तेजी से बढ़ने लगेगा। 20 अपील के बाद और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद बिहार में गर्मी का असर और तेज होगा। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में लू चलने की संभावना है। दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यही स्थिति बनी रही तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तेज गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ साउथ बिहार और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर सीमांचल में बारिश और वज्रपात के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अप्रैल को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार में तपिश, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। डेहरी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले के राजधानी का पारा 38.9 डिग्री था। मौसम के दौहरे मिजाज की वजह समझिए मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में यह बदलाव अलग-अलग मौसम प्रणालियों की वजह से हो रहा है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर जा रही है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से बिहार के पूर्वोत्तर हिस्सों यानी सीमांचल क्षेत्र में नमी पहुंच रही है, जिससे वहां बादल बन रहे हैं और बारिश के हालात बन रहे हैं। दूसरी तरफ बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर लगभग 100 नॉट की रफ्तार वाली पछुआ जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इसकी वजह से गर्म और शुष्क हवाएं बिहार के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों तक पहुंच रही हैं। नमी की कमी और तेज धूप के कारण इन इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि डेहरी, औरंगाबाद, बक्सर, गया जैसे जिलों में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। पटना में मौसम कैसा रहेगा? पटना के मौसम की बात करें तो राजधानी में अगले एक-दो दिन तापमान सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, उमस बनी रहेगी और दोपहर में गर्मी महसूस होगी। 19 अप्रैल के बाद पटना समेत मध्य बिहार में तापमान फिर तेजी से बढ़ने लगेगा। 20 अपील के बाद और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद बिहार में गर्मी का असर और तेज होगा। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में लू चलने की संभावना है। दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यही स्थिति बनी रही तो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तेज गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *